बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का हर कोई दीवाना है. वहीं आज भी उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर फैंस की लंबी भीड़ लगती है. अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ही नहीं हाइट के भी फैंस कायल हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें लोग ऊंट कहकर बुलाते थे. दरअसल, महानायक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है. वहीं इस पोस्ट पर लोग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक पुरानी तस्वीर और एक खास कैप्शन लिखा हुआ है. दरअसल, तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है और एक्टर ऊंट पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड फिल्म के सेट का लग रहा है. वहीं इसके साथ अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा कैप्शन में शेयर करते हुए लिखा है, 1969 में जब मैं फिल्मों में आया तो सभी मुझे ऊंट कहते थे. तो मैंने सोचा कि मैं इसे सही ठहराऊंगा और एक ऊंट पर चढ़ गया. यह तस्वीर मेरी दूसरी फिल्म 'रेशमा और शेरा' की है. लोकेशन पोचीना, जैसलमेर से मीलों दूर रेगिस्तान में है. अब सौभाग्य से वे मुझे ये नहीं बुलाते क्योंकि यह टाइटल कई अन्य लोगों ने ले लिया है. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने फनी इमोजी भी शेयर की है. वहीं फैंस ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मेरे अंकल युसूफ यानी दिलीप कुमार के फैन थे. इसीलिए वह आपके बारे में बताने के लिए यही वर्ड इस्तेमाल करते थे, जिसके कारण मैं उनसे लड़ता था. वह भी क्या दिन थे.' दूसरे ने कमेंट में लिखा, 'श्रीमान उन लोगो ने सही नाम ही दिया था अपको क्योंकि ऊंट बिना रुके बिना थके रेगिस्तान की ऊंचाइयों को हासिल करता है और आपने बॉलीवुड की ऊंचाई हासिल की.' तीसरे ने कमेंट में लिखा, 'यह परफेक्ट है.' ऐसे ही फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर करते हुए एक्टर की तारीफ की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं