विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो, लिखा- ये वो देश है...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. फैन्स उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Also Read in
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो, लिखा- ये वो देश है...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने फिर से एक ट्वीट है, जो खूब सुर्खियों में है. अमिताभ बच्चन ने यह ट्वीट अपने पिता और हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और कवि रहे हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) को लेकर किया है. उन्होंने इस ट्वीट में अपने पिता को मिलने जा रहे सम्मान का जिक्र किया है. हालांकि उनके ट्वीट से यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें यह अवॉर्ड कहां और किस चीज के लिए मिल रहा है. अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

नागरिकता संशोधन कानून पर ट्विटर यूजर ने फरहान अख्तर को किया ट्रोल, तो एक्टर ने भी दे डाला करारा जवाब...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा: "इस आदर सम्मान का मैं हकदार नहीं, विनम्र विनय पूर्ण, आभार. ये वो देश है विदेश में , जो पूज्य बाबूजी को सम्मानित करने जा रहा है. एक पुत्र के लिए इससे बड़ी  भाग्यशाली अवस्ता नहीं हो सकती." अमिताभ बच्चन ने इस तरह यह ट्वीट कर फैन्स को जानकारी दी है कि उनके पिता को सम्मान मिलने जा रहा है. अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट खूब सुर्खियों में है.

अजय देवगन से पैसे लेकर उनकी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे कपिल शर्मा, Video में रंगे हाथ धरे गए

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet, Harivansh Rai Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com