विज्ञापन

Navratri Film: अक्षरा सिंह की मदद करने आएंगी 'अम्बे मां', दहेज लोभियों को 'मौसी' बनकर सिखाएंगी सबक, ट्रेलर हुआ वायरल

Navratri 2026: अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर चैत्र नवरात्रि से पहले रिलीज हो गया है, जिसमें दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा दिखाई गई है. 

Navratri Film: अक्षरा सिंह की मदद करने आएंगी 'अम्बे मां', दहेज लोभियों को 'मौसी' बनकर सिखाएंगी सबक, ट्रेलर हुआ वायरल
नवरात्रि पर आएगी अम्बे मां की फिल्म
नई दिल्ली:

चैत्र नवरात्रि आने वाली है, जो 19 मार्च से शुरु होगी और 27 मार्च 2026 तक मनाई जाएगी. इसी खास मौके पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' लेकर आ रही हैं. फिल्म में अक्षरा मुख्य भूमिका में हैं जबकि पाखी हेगड़े मां अम्बे के रूप में नजर आएंगी. शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने दहेज प्रथा और दिन-ब-दिन लड़के वालों की मांग को पूरा करने पर लड़की के साथ चलते आ रहे बुरे बर्ताव पर केंद्रित किया गया है.

अम्बे है मेरी मां की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर केंद्रित है, जिसकी अटूट भक्ति की वजह से मां अम्बे उसका कभी साथ नहीं छोड़ती हैं. 4 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है. ट्रेलर की शुरुआत अक्षरा के बचपन से होती है, जहां उसके चाचा-चाची उससे घर के सारे काम करवाने के बावजूद अच्छा खाना तक नहीं देते हैं लेकिन वह मां अम्बे की भक्ति में डूबी रहती है, जिस वजह से मां अम्बे उसकी मदद करती हैं और खाना देती हैं. कहानी थोड़ी आगे बढ़ती है और अक्षरा बड़ी होती है, जहां उसकी शादी की बातें चलती हैं और एक दिन शादी का रिश्ता आता है. 

ये भी पढ़ें- मोनालिसा के ताऊ का आरोप, बताया ब्रेनवॉश करके करवाई गई एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी, बोले- इन लोगों ने क्या किया?

दहेज के लोभियों को अम्बे मां सिखाएंगी सबक

इसके बाद वह मां अम्बे के पास जाती है और उनसे कहती है कि आप शादी में जरूर आना, जिसके बाद मां अम्बे मौसी के रूप में प्रकट होकर आती हैं. हालांकि, शादी के बाद ससुराल वालों को पता चलता है कि लड़की के साथ दहेज में कुछ नहीं आया है. इससे गुस्साए ससुरालवाले अक्षरा को घर से निकाल देते हैं. दुखी अक्षरा मां अम्बे के पास जाती है और अपनी व्यथा सुनाती है. तब मां अम्बे चमत्कार दिखाती हैं और ससुराल का घर दहेज से भर देती हैं. जब ससुराल वालों को पता चलता है कि अक्षरा की 'मौसी' धनी हैं, तो वे और अधिक रुपये-चीजों की मांग करते हैं. जब अक्षरा मना कर देती है, तो वे उसे मारपीट करते हैं. यह सब देख मां अम्बे क्रोधित होकर उन्हें सबक सिखाती हैं और दहेज प्रथा की बुराई को उजागर करती हैं. ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह है, जिसमें देवी-भक्ति, पारिवारिक ड्रामा और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है.

अम्बे है मेरी मां की कास्ट

प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षरा और पाखी के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय, गुनगुन नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने की कोई खास जानकारी नहीं दी है. 

ये भी पढ़ें- आर्मी परिवार से आती है ये एक्ट्रेस, 12 साल की थीं जब पिता को आतंकवादियों ने किया किडनैप, कर दी हत्या, बॉलीवुड में बनाई पहचान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com