विज्ञापन
This Article is From May 10, 2024

आलिया भट्ट का एयरपोर्ट फैशन देख भड़के यूजर्स, बोले- दीपिका पादुकोण की कॉपी...

मेट गाला 2023 में अपने साड़ी लुक से धूम मचाने के बाद आलिया भट्ट मुंबई लौटीं तो उनका फैशन देख फैंस को दीपिका पादुकोण की याद आ गई.

आलिया भट्ट का एयरपोर्ट फैशन देख भड़के यूजर्स, बोले- दीपिका पादुकोण की कॉपी...
मेट गाला के बाद मुंबई लौटीं आलिया भट्ट
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट हाल ही में मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं, जो कि उनकी दूसरी बार शिरकत थी. इस खास मौके के लिए उन्होंने ट्रैडिशनल साड़ी चुनी, जो लाइट हरे रंग की थी. उसका खूबसूरत लंबे पल्लू ने रेड कार्पेट पर फैंस की सांसे थमा दी. लेकिन हाल ही में आलिया मुंबई लौटी तो उनके लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें दीपिका पादुकोण की कॉपी बताने लगे. इतना ही नहीं वीडियो पर कमेंट करके यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ब्लू ब्लैंट, वाइट टीशर्ट और ग्रे ब्लेजर पहने आलिया भट्ट को काला चश्मा लगाए एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस दौरान वह पैपराजी को भी हाय करती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, आलिया भट्ट मेट गाला में दिल चुराने के बाद वापस लौट आई हैं. रेड कार्पेट पर सब्यसाची साड़ी लुक से सबको हैरान कर दिया. 

क्लिप को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, दीपिका फ्रॉम मीशो, दूसरे यूजर ने लिखा, दीपिका की कॉपी कैट. तीसरे यूजर ने लिखा, वह दीपिका का स्टाइल क्यों कॉपी कर रही है. चौथे यूजर ने लिखा, वह वापस आ गई लेकिन दीपिका का ड्रैस क्यों कॉपी किया. पांचवे यूजर ने लिखा, वह दीपिका वाइब दे रही हैं. इसके अलावा फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए हार्ट इमोजी और सबसे खूबसूरत बताया है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. वहीं पिछले साल रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी उनकी तारीफ हुई थी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Latest Look, Alia Bhatt Met Gala 2024, Alia Bhatt Copied Deepika Padukone, Deepika Padukone From Meesho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com