विज्ञापन

आलिया भट्ट के साथ Cannes रेड कारपेट में फोटोग्राफरों ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर बना मजाक- आपने देखा ये वीडियो?

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विदेशी फोटोग्राफर उन्हें इग्नोर करते दिख रहे हैं.

आलिया भट्ट के साथ Cannes रेड कारपेट में फोटोग्राफरों ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर बना मजाक- आपने देखा ये वीडियो?
आलिया भट्ट को किया गया इग्नोर?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 12 मई को कान  फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाइट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया. लेकिन सुर्खियों में उनका लुक ही नहीं बल्कि कुछ और भी है. आलिया खबरों में हैं अपनी रेड कार्पेट प्रेजेंस की वजह से लेकिन इसकी वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनकी अनदेखी है. इस वीडियो ने भारतीय फैन्स के बीच जोरदार बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने देखा कि आलिया के इस रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें नजरअंदाज करते दिखे.

कान 2026 में फोटोग्राफरों ने आलिया भट्ट को किया इग्नोर

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया को कान के मशहूर रेड कार्पेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलते हुए देखा जा सकता है. वह स्माइल कर रही हैं, भीड़ की तरफ हाथ हिला रही हैं और कैमरों के सामने पोज देते हुए 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं.

लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत यह बात पकड़ी कि बैकग्राउंड में मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर आस-पास मौजूद दूसरी मशहूर हस्तियों पर ज्यादा ध्यान देते दिखे. इस बात पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई कि क्या एक्ट्रेस को नजरअंदाज किया जा रहा था.

फैन्स ने किया रिएक्ट

इस घटना पर इंटरनेट पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर मेरा दिल टूट गया." दूसरे ने कमेंट किया, "बात तो सही है... कोई फोटो ही नहीं ले रहा... वह भी थोड़ी अनकम्फर्टेबल लग रही हैं. वैसे उन्होंने पूरे समय जिस तरह से अपनी स्माइल बनाए रखी, उससे पता चलता है कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग हैं."

कुछ लोगों ने उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो कुछ ने इस हालात को "शर्मनाक और अपमानजनक" बताया. एक और यूजर ने लिखा, "वह आखिर किसे हाथ हिला रही हैं और किसे 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं??? उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कमाल का है."

आलिया ने रेड कार्पेट पर क्या पहना?

इस साल L'Oréal Paris की एम्बेसडर के तौर पर कान के रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू के लिए, आलिया ने Tamara Ralph का डिजाइन किया हुआ हल्के गुलाबी रंग का गाउन चुना. इस स्ट्रैपलेस ड्रेस में एक तराशा हुआ Corset Bodice था जिसकी नेकलाइन काफी स्टाइलिश दिखी. साथ ही, उनके हाथों के आस-पास लिपटा हुआ एक बड़ा सा कपड़ा इस ड्रेस को एक हल्का-सा भारतीय अंदाज दे रहा था.

यह भी पढ़ें: धुरंधर से मुकाबला करने चला था पाकिस्तान, मेरा ल्यारी रिलीज होते ही ढेर, बिके सिर्फ 22 टिकट, थियेटर से भी उतरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com