विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

आलिया भट्ट के साथ सेल्फी लेने आए फैन को बॉडीगार्ड ने रोका, तो एक्ट्रेस ने दिया यूं रिएक्शन, देखें Video

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की क्यूटनेस का कोई जवाब नहीं है. फिल्म हो या फिर असल जिंदगी, अपने अंदाज से वह हर किसी का दिल जीत लेती हैं. लेकिन...

आलिया भट्ट के साथ सेल्फी लेने आए फैन को बॉडीगार्ड ने रोका, तो एक्ट्रेस ने दिया यूं रिएक्शन, देखें Video
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • आलिया भट्ट के पास सेल्फी लेने आए फैन को बॉडीगार्ड ने किया मना
  • पीछे मुड़कर फैन के पास पहुंची आलिया भट्ट
  • आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की क्यूटनेस का कोई जवाब नहीं है. फिल्म हो या फिर असल जिंदगी, अपने अंदाज से वह हर किसी का दिल जीत लेती हैं. इस बात का सबूत आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के एक वीडियो में बखूबी देखने को मिल रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आलिया भट्ट एक फैन के कहने पर वापस पीछे मुड़ती हैं और उसके साथ सेल्फी लेती हैं. वीडियो में आलिया भट्ट का यह व्यवहार देखकर लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 

स्टैंडअप कॉमेडियन ने जम्मू-कश्मीर को बताया 'राजनीतिक मोहरा', Video शेयर कर कह डाली यह बात

#follow @ranbir__alia #ranbiralia #neetukapoor #aliabhatt #katrinakaif #riddhimakapoorsahni #anushkasharma #deepikapadukone #shraddhakapoor #ranbirkapoor #salmankhan #malaikaarorakhan #sunnyleone #amirkhan #shahrukhkhan #varundhawan #parineetichopra #ranveersingh #dishapatani #akshaykumar #urvashirautela #viratkohli #jacquelinefernandez #kapilsharma #priyankachopra #shahidkapoor#follow @ranbir__alia #ranbiralia #neetukapoor #aliabhatt #katrinakaif #riddhimakapoorsahni #anushkasharma #deepikapadukone #shraddhakapoor #ranbirkapoor #salmankhan #malaikaarorakhan #sunnyleone #amirkhan #shahrukhkhan #varundhawan #parineetichopra #ranveersingh #dishapatani #akshaykumar #urvashirautela #viratkohli #jacquelinefernandez #kapilsharma #priyankachopra #shahidkapoor

A post shared by RANBIR ALIA (@ranbir__alia) on

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह वीडियो उनके फैनपेज से शेयर हुआ है, जिसने देखते ही देखते खूब सुर्खियां बटोरीं. वीडियो में आलिया भट्ट अपने बॉडीगार्ड के साथ जा रही थीं, तभी एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की बात की. हालांकि आलिया भट्ट के बॉडी गार्ड ने उस फैन को वहां से जाने के लिए कहा. लेकिन खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस पीछे मुड़कर उस फैन के पास गईं और फैन के साथ सेल्फी भी ली.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- समझ नहीं आता क्यों दोनों...

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही अपने पापा महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2 (Sadak 2)' में नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी. इसके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' में भी दिखाई देंगी. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Cute Video, Alia Bhatt Fan Video, Alia Bhatt Take Selfie With Fan, Alia Bhatt Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com