- अक्षय कुमार ने शेयर की रोहित शेट्टी के साथ फोटो
- एक्टर ने फोटो पोस्ट कर पूछा फैंस से सवाल
- अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसी जगह जहां फिल्म के प्रमोशन के लिए जरूर आता हूं
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने कुछ ही देर में धमाल मचाकर रख दिया. इस फिल्म में एक्शन की भरपूर डोज देखने के बाद कलाकारों की धमाकेदार एंट्री भी देखने को मिली. यूं तो अक्षय कुमार की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है, लेकिन हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के प्रमोशन से जुड़ा एक राज खोला है. उन्होंने अपने फैंस से एक फोटो पोस्ट कर सवाल भी किया है. अक्षय कुमार इस फोटो में रोहित शेट्टी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. खिलाड़ी कुमार की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
सनी लियोन बनीं 'मिसेज इंडिया', बिना घड़ी के हुईं गायब तो बोलीं- मोगैंबो खुश होगा क्या...देखें Video
One place which has become a must visit during my film promotions...Can you guess where are we promoting #Sooryavanshi today? pic.twitter.com/GmhzvLK8hw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 3, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "एक जगह, जहां फिल्म प्रमोशन के लिए जरूर जाना होता है. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करने कहां पहुंचे हैं?" बता दें कि अक्षय कुमार की इस फोटो में बैकग्राउंड देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है यह घर सोनी टीवी पर धूम मचाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का है. अक्षय कुमार की इस फोटो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह स्टारर 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) इसी महीने 24 तारीख को रिलीज होने वाली है. पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके बाद रिलीज डेट 24 मार्च तय की गई. अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को जहां रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है तो वहीं फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. सूर्यवंशी के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही लक्ष्मी बम में भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं