विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

Akshay Kumar से करण जौहर ने पूछा 'पति के तौर पर सबसे बुरी आदत क्या है?', तो एक्टर ने किया ये खुलासा

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर उनसे एक पति के तौर पर उनकी सबसे बुरी आदत के बारे में पूछते हैं. इसपर खिलाड़ी कुमार जबरदस्त अंदाज में जवाब देते हैं.

Akshay Kumar से करण जौहर ने पूछा 'पति के तौर पर सबसे बुरी आदत क्या है?', तो एक्टर ने किया ये खुलासा
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पति के तौर पर सबसे बुरी आदत का किया खुलासा
  • अक्षय कुमार से करण जौहर ने पूछा पति के तौर पर सबसे बुरी आदत
  • अक्षय कुमार ने किया खुलासा
  • अक्षय कुमार का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के लिए खूब जाने जाते हैं. वह हर बार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. फिल्मों से इतर हाल ही में अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर उनसे एक पति के तौर पर उनकी सबसे बुरी आदत के बारे में पूछते हैं. इसपर खिलाड़ी कुमार जबरदस्त अंदाज में जवाब देते हैं. अक्षय कुमार का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 11 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस वीडियो में करण जौहर (Karan Johar) उनसे पूछते हैं कि एक पति के तौर पर आपकी सबसे बुरी आदत क्या है. इसपर उन्होंने जवाब दिया, "जब मैं काम खत्म करने के बाद 6:30 पर घर आता हूं और अपना पजामा पहनता हूं और स्पोर्ट्स देखना शुरू कर देता हूं." अक्षय कुमार ने अपने वीडियो में बताया कि उनकी सबसे बुरी आदत घर आने के बाद मैच देखना शुरू कर देना है. इसके साथ ही अक्षय ने ट्विंकल खन्ना के बुक लॉन्च से जुड़ा किस्सा भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब सब लोग बुक लॉन्च में बिजी थे तो मैं मैच का स्कोर देखने की कोशिश कर रहा था. 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा, "मुझे अभी भी याद है जब आप लोग उनके बुक लॉन्च पर थे. मुझे क्रिकेट देखना और बाकी स्पोर्ट्स देखना काफी पसंद है. जब वह बात कर रही थीं तो मैंने एक नजर स्कोर पर भी डाली और यह बात वह बहुत अच्छे से जानती हैं कि मैं स्कोर जानना चाह रहा था. यही मेरी सबसे बुरी आदत है." बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बम में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे. उनकी यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दुबई जैसे देशों में भी रिलीज होगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar On Karan Johar, Twinkle Khanna, Akshay Kumar Worst Habit As Husband, Akshay Kumar Reveals About His Habit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com