विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल के लिए कितनी फीस ले रहे अक्षय कुमार? कमाई की ये स्कीम सुन कहेंगे फायदे में हैं खिलाड़ी

'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो यह फिल्म पॉपुलर 'वेलकम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. ये 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है.

वेलकम टू द जंगल के लिए कितनी फीस ले रहे अक्षय कुमार? कमाई की ये स्कीम सुन कहेंगे फायदे में हैं खिलाड़ी
वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होने जा रही है
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार हिट 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है और इसी बीच एक्टर की फीस और प्रॉफिट-शेयरिंग के बारे में अपडेट सामने आई है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज होने के बाद उससे होने वाली इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IPR) कमाई में भी एक बड़ा हिस्सा पाने की डील की है.

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' फीस

'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुचाबिक एक ट्रेड सोर्स ने कहा, "अभी तक मिली अपडेट के मुताबिक मेकर्स ने OTT, ऑडियो, सैटेलाइट वगैरह से लगभग 120 करोड़ रुपये की डील फाइनल कर ली है. इससे साफ है कि फिल्म पहले ही फायदे की राह पर निकल पड़ी है. 'वेलकम' एक बड़ी फ्रैंचाइजी है. पिछली दो फिल्में 'वेलकम' (2007) और 'वेलकम बैक' (2015) लोगों को अच्छी तरह याद हैं. इसलिए फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी चर्चा है. चूंकि सेकेंडरी राइट्स से पहले ही अच्छी कमाई हो चुकी है इसलिए मेकर्स अभी राहत की सांस ले सकते हैं."

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने अपनी फीस के तौर पर सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं. ट्रेड में चल रही चर्चा की मानें तो रिलीज के बाद जब कमाई शुरू होगी, तो एक्टर को IPR शेयर का 72 परसेंट हिस्सा मिलने की उम्मीद है, जबकि प्रोड्यूसर के पास 28 पर्सेंट हिस्सा रहेगा.

'वेलकम टू द जंगल'

'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो यह फिल्म पॉपुलर 'वेलकम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. इस फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसे नाम शामिल हैं. यह फिल्म दो दशकों से ज्यादा समय के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑन-स्क्रीन वापसी का भी गवाह बनेगी.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट पर अगर देखें तो एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. उन्हें हाल ही में 'भूत बंगला' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने प्रियदर्शन के साथ फिर से काम किया. एक्टर-फिल्ममेकर की यह जोड़ी 'हैवान' के लिए फिर से साथ काम कर रही है, जिसमें सैफ अली खान भी एक अहम भूमिका में हैं. यह 2016 की मलयालम हिट थ्रिलर 'ओप्पम' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और दिवंगत एक्टर असरानी शामिल हैं.

अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी के साथ एक अनाम कॉमेडी फिल्म के लिए भी काम कर रहे हैं, जो 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को "बड़े पर्दे की फैमिली एंटरटेनर" बताया जा रहा है और इसमें राशी खन्ना भी हैं. वह रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' का भी हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: 'किसी ने मेरे साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं की' जाह्नवी कपूर के किरदार पर बवाल के बाद बोलीं जया बच्चन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com