बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट दे दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी अगली शूटिंग लोकेशन केरल है, जिसे “गॉड्स ओन कंट्री” भी कहा जाता है. इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में अक्षय कुमार, विद्या बालन के साथ प्राइवेट जेट में जाते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू हो चुका है. अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि यह अनीस बज्मी की अगली फिल्म है. उन्होंने लिखा कि यह विद्या बालन के साथ उनकी चौथी फिल्म होगी और उन्हें उम्मीद है कि उनकी जोड़ी का लकी चार्म इस बार भी काम करेगा. इस एक लाइन ने ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
फिर साथ आएगी हिट जोड़ी
अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी को दर्शक पहले भी खूब पसंद कर चुके हैं. दोनों ‘भूल भुलैया', ‘हे बेबी' और ‘मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जबकि ‘थैंक्यू' में विद्या बालन का कैमियो भी था. अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस को एक बार फिर मजेदार और दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है.
Next stop: God's own country, the magical Keralam 🌴✈️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 23, 2026
Anees Bazmi's next is my fourth film with the ever fabulous @vidya_balan and I hope the good luck charm of our jodi continues 🤞🏻 pic.twitter.com/HHdK5MeIIk
अनीस बज्मी यानी गुदगुदाने वाला इंटरटेंटमेंट
अनीस बज्मी का नाम आते ही कॉमेडी और फुल ऑन एंटरटेनमेंट की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है. ‘नो एंट्री', ‘वेलकम', ‘सिंह इज किंग' और ‘रेडी' जैसी हिट फिल्में देने वाले बज्मी का स्टाइल ही ऐसा रहा है कि दर्शकों को हंसी और मसाला दोनों साथ में मिलता है. हाल के सालों में ‘भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए उन्होंने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. ऐसे में अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में आ गया है.
फैन्स में एक्साइटमेंट
अक्षय कुमार के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. खासतौर पर विद्या बालन के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह एक बड़ी कमर्शियल फिल्म हो सकती है. कॉमेडी, ड्रामा और स्टार पावर का यह कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं