विज्ञापन

रियल स्टेट के ‘खिलाड़ी’ बनें अक्षय कुमार, मुंबई के बोरीवली में बेचा 7 करोड़ में दो अपार्टमेंट, हुआ दोगुना मुनाफा

CRE Matrix से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, एक्टर ने कुल 7.1 करोड़ में ये प्रॉपर्टी बेची है. कितने में बिके अपार्टमेंट्स?

रियल स्टेट के ‘खिलाड़ी’ बनें अक्षय कुमार, मुंबई के बोरीवली में बेचा 7 करोड़ में दो अपार्टमेंट, हुआ दोगुना मुनाफा
अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली में बेचा दो अपार्टमेंट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के तो खिलाड़ी हैं ही वो अब प्रॉपर्टी और रियल स्टेट के भी खिलाड़ी बनते जा रहा है. अक्षय कुमार मुंबई में अपने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से लगातार कमाई कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से अक्षय ने लगातार प्रोपर्टीज बेचीं और इससे अच्छी-खासी कमाई की है. अब अक्षय ने मुंबई के बोरीवली (ईस्ट) में ओबेरॉय स्काई सिटी में दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं. CRE Matrix से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, एक्टर ने कुल 7.1 करोड़ में ये प्रॉपर्टी बेची है.

कितने में बिके अपार्टमेंट्स?

जानकारी के मुताबिक, ऊपरी मंजिल पर मौजूद बड़े अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,101 स्क.फीट  है और इसे 5.75 करोड़ में बेचा गया. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इस डील पर 28.75 लाख की स्टाम्प ड्यूटी लगी और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. उसी मंजिल पर मौजूद दूसरी यूनिट का साइज 252 स्क. फीट है और इसे 1.35 करोड़ में बेचा गया. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, खरीदार ने 6.75 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी और इस डील में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है. दोनों प्रॉपर्टीज सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल ने खरीदी, जिनके ट्रांजैक्शन 2 जून, 2026 को रजिस्टर हुए थे. अक्षय कुमार ने ये दोनों अपार्टमेंट मूल रूप से नवंबर 2017 में इनक्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने पहला फ़्लैट 3 करोड़ में और दूसरा फ्लैट ₹67.55 लाख में खरीदा था.

यह भी पढ़ें-  ‘जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे को अभी 2-3 साल सीखनी चाहिए एक्टिंग', शक्तिमान एक्टर बोले- स्टार किड्स को आसानी से मिल जाता है काम

रियल एस्टेट से अक्षय की कमाई

पिछले साल अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में एक ही बिल्डिंग में दो सटे हुए रेजिडेंशियल अपार्टमेंट 7.10 करोड़ में बेचे थे. अक्षय ने ये दो अपार्टमेंट 2017 में 3.69 करोड़ में खरीदे थे, और डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि पिछले आठ सालों में इनसे 92% रिटर्न मिला. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने पहली प्रॉपर्टी 5.75 करोड़ में बेची. इस डील में 34.50 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल था.

दूसरे सौदे में 252 वर्ग फुट का एक स्टूडियो अपार्टमेंट शामिल था, जिसे 1.35 करोड़ में बेचा गया. इस दूसरे सौदे पर ₹6.75 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा. SquareYards के मुताबिक, अक्षय कुमार ने यह प्रॉपर्टी 2017 में 67.90 लाख में खरीदी थी, और तब से इसकी कीमत में 99% की बढ़ोतरी हुई है.

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के मुताबिक, जनवरी 2025 में अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 1,073 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 4.25 करोड़ में बेचा.

यह भी पढ़ें- Neelam Kothari Bungalow: 150 साल पुराने विंटेज सामान, पहाड़ और झील के बीच बसा है नीलम कोठारी का आलीशान बंगला, देखें तस्वीरें

IndexTap को मिले दस्तावेजों के अनुसार, उसी महीने एक और सौदे में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली में स्थित 'ओबेरॉय 360 वेस्ट' प्रोजेक्ट में अपना लग्जरी अपार्टमेंट 80 करोड़ में बेचा. अप्रैल 2025 में, अक्षय कुमार ने लोअर परेल में एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस 8 करोड़ में बेचा. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों से पता चला कि उन्होंने यह यूनिट 2020 में 4.85 करोड़ में खरीदी थी, जिससे उन्हें 65% का रिटर्न मिला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com