विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'गोलमाल अगेन', दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छाई

फिल्म 'गोलमाल अगेन' दूसरे हफ्ते भी बॉक्सऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म ने 31.44 करोड़ रु. बटोरे हैं.

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'गोलमाल अगेन', दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छाई
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'गोलमाल अगेन'
  • अजय देवगन की सबसे कामयाब फिल्म बनी 'गोलमाल अगेन'
  • इंडिया में अब तक 167.52 करोड़ रु. कमा चुकी फिल्म
  • 37.60 करोड़ रु. रही 'गोलमाल अगेन' की ओवरसीज कमाई
नई दिल्ली: दीवाली पर रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' बॉक्सऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई कर रही है. 20 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म दूसरे हफ्ते भी थिएटर्स में छाई हुई है. पहले हफ्ते फिल्म ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 136.08 करोड़ रु. बटोरे थे. वहीं दूसरे हफ्ते (शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर) फिल्म ने 31.44 करोड़ रु. की कमाई कर डाली है. 

पढ़ें: ‘गोलमाल अगेन’ की टीम ने Twitter पर किया ऐलान, 'गोलमाल-5' के लिए रहें तैयार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म 'गोलमाल अगेन' अब तक 167.52 करोड़ रु. घरेलु बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है. विदेश में भी फिल्म जोरदार कलेक्शन कर रही है. अब तक फिल्म 'गोलमाल अगेन' का ओवरसीज कलेक्शन 37.60 करोड़ रहा है. फिल्म की कुल कमाई 205.12 करोड़ रु. हो गई है. 'गोलमाल अगेन' को लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जाती है.  

पढ़ें: 150 करोड़ हुई कमाई तो 'गोलमाल 4' की टीम ने कुछ यूं मनाया जश्‍न​



दिलचस्प यह है कि रोहित शेट्टी अजय देवगन को लेकर ‘गोलमाल’ सीरीज के चार पार्ट बना चुके हैं और सभी सुपरहिट रहे हैं. इस बार उन्होंने हॉरर कॉमेडी का इस्तेमाल किया दर्शकों को हंसाने के लिए और वे इस काम में भी सफल रहे. उन्होंने मस्ती भरी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए दीवाली का मौका चुना और इसका उन्हें भरपूर फायदा भी मिला.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal Again, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com