विज्ञापन

अलग होने के बाद अब माही विज ने एक्स हसबैंड जय भानुशाली को बताया बेस्ट फ्रेंड, बोलीं- कोई कड़वाहट नहीं

राजीव खंडेलवाल के इस शो से जुड़े एपिसोड से जुड़ा एक टीजर समाने जिसमें माही विज अपने और जय भानुशाली के साथ रिश्ते पर बात करती हुई दिखाई दे रही है.

अलग होने के बाद अब माही विज ने एक्स हसबैंड जय भानुशाली को बताया बेस्ट फ्रेंड, बोलीं- कोई कड़वाहट नहीं
माही विज और जय भानुशाली
NDTV

माही विज और जय भानुशाली 14 साल साथ रहने के बाद इस साल अलग हो गए. इन दोनों के अलग होने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब माही का कहना है कि उनके और जय भानुशाली के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और वे अभी भी एक-दूसरे के करीब हैं. उन्होंने जय को अपना 'बेस्ट फ्रेंड' बताया है. वह 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' के आने वाले एपिसोड में अपने बदलते रिश्ते के बारे में बात करेंगी. राजीव खंडेलवाल के इस शो से जुड़े एपिसोड से जुड़ा एक टीजर समाने जिसमें माही विज अपने और जय भानुशाली के साथ रिश्ते पर बात करती हुई दिखाई दे रही है. 

ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने 35 साल पहले ही मशहूर कर दिया था ‘कॉकरोच', आज फिर चर्चा में आया शब्द

राजीव ने पूछा सवाल

वीडियो में होस्ट राजीव खंडेलवाल माही विज से पूछते हैं, 'आपकी जिंदगी में ऐसा पल आया अभी जहां कोई चीज आपके साथ नहीं चली, उस दौर में पापा खड़े रहेंगे आपके साथ, आज भी खड़े हैं तो, इसके बाद आपकी जिंदगी में ऐसा पल आया जहां पर आपकी पर्सनल लाइफ में चीजें आपने जैसी उम्मीद की होगा वैसे नहीं बैठी. उस समय पापा का सपोर्ट बहुत मायने रखता होगा आपको. उन्होंने कैसे डील की ये सब चीजें ?'

क्या बोलीं माही विज

इस पर माही विज ने कहा है कि कैसे उनके पिता हर चीज में उनके साथ खड़े रहे और कभी उनसे सवाल नहीं किया, टीवी एक्ट्रेस ने कहा, 'जय इस समय मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, और वह मेरा परिवार है. मेरे पापा भी घर जाते हैं, जय के साथ चाय पीते हैं, वो भी आता है. हम लोग के बीच में बहुत ही अच्छा रिश्ता है, और मुझे खुशी है कि किसी में भी कड़वाहट नहीं है. हम लोग अभी भी परिवार की तरह जुड़े हुए हैं एक दूसरे के लिए. और जब ये सब चीजें हो रही थी, तो पता है क्या होता है, आपको ऐसा लगता है बस कोई सवाल मत करो, आप बस चुपचाप बैठ जाओ, और उसने यही किया, वो चुप-चाप बैठे थे, कोई सवाल नहीं किया - तू ये क्यों कर रही है, ये हो जाएगा, ये गलत है.' आपको बता दें कि माही और जय ने 2011 में शादी की. 2017 में, उन्होंने खुशी और राजवीर को गोद लिया. 2019 में उनकी अपनी बेटी तारा का जन्म हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com