विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

Aditya Narayan जूझ रहे हैं आर्थिक तंगी से, बताया- एकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18 हजार रुपये...

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में मेरी सारी जमा पूंजी खर्च हो गई और अब मेरे अकाउंट में सिर्फ 18,000 रुपये बचे हैं.

Aditya Narayan जूझ रहे हैं आर्थिक तंगी से, बताया- एकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18 हजार रुपये...
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं आदित्य नारायण (Aditya Narayan)
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं आदित्य नारायण
  • साल के अंत तक गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं आदित्य नारायण
  • आदित्य नारायण के अकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18 हजार रुपये
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है. एक तरफ जहां गरीब मजदूरों को पलायन की समस्या से जूझना पड़ा, वहीं सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ बताया. गायक-टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में मेरी सारी जमा पूंजी खर्च हो गई और अब मेरे अकाउंट में सिर्फ 18, 000 रुपये बचे हैं. बता दें कि हाल ही में आदित्य को लेकर यह खबर आई थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) से साल के अंत तक शादी रचाने वाले हैं.

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial) on

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने बताया कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि वह एक साल तक काम नहीं करेंगे. लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके सभी प्लान बदल गए. सिर्फ इतना ही आदित्य नारायण ने बताया कि स्थिति खराब होने के बाद घर का सामान भी बेचना पड़ सकता है. आदित्य नारायण ने बताया कि मेरी पूरी सेविंग खत्म हो चुकी है. मतलब पूरी. मैंने जितना भी पैसा म्यूचुअल फंड्स में इंवेस्ट किया था वह भी मैंने लॉकडाउन में निकाल लिया. सर्वाइव करने के लिए मुझे सारे सेविंग्स निकालने पड़े.

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने आगे बताया कि, 'मैं बिलिनेयर नहीं हूं, अब मेरे पास सेविंग के नाम पर अकाउंट में सिर्फ 18 हजार रुपये बचे हैं. इसलिए अगर मैंने अक्टूबर में ही काम करना शुरू नहीं किया तो मेरे पास पैसे नहीं बचेंगे. और मुझे अपनी बाइक बेचनी पड़ सकती है.' आदित्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह इसी साल के आखिरी तक शादी करने वाले हैं. एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल जिनके साथ 10 साल से रिलेशनशिप में है और अब इतने साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है. आदित्य बताते हैं कि उनकी और श्वेता की मुलाकात 2010 में फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Narayan, Aditya Narayan Wedding, Aditya Narayan Bankrupt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com