विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2020

तेज बारिश में यूं झूमकर नाचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा, बार-बार देखा जा रहा Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज नजर आ रहा है.

तेज बारिश में यूं झूमकर नाचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा, बार-बार देखा जा रहा Video
अदा शर्मा (Adah Sharma) का वीडियो हुआ वायरल
  • अदा शर्मा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • तेज बारिश में यूं झूमकर नाचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • बार-बार देखा जा रहा वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. उनके वीडियो खूब धमाल भी मचाते हैं. फिल्म 'कमांडो' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बारिश में फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "टिप-टिप बरसा पानी 2.0."  अदा शर्मा (Adah Sharma Dance Video) का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस डांस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

सपना चौधरी के डांस का फिर चला जादू, वायरल हुआ धमाकेदार Video

अदा शर्मा (Adah Sharma) के इस वीडियो को शेयर किए हुए एक दिन भी नहीं हुए हैं और इसे 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे उनकी फिल्म के किसी गने की शूटिंग हो. अदा शर्मा हाल ही में विद्युत जामवाल के अपोजिट 'कमांडो 3' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी. अदा शर्मा सोशल मीडिया पर नियमित अंतराल पर अपने वीडियो पोस्ट करती हैं. हर वीडियो में उनका अंदाज नया होता है.

Video: शेफाली जरीवाली के पति पराग त्यागी ने आसिम को दी पीटने की धमकी, तो फैन्स ने मुंबई पुलिस को कर दिया टैग

बता दें कि एक्ट्रेस अदा शर्मा  (Adah Sharma) ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू  किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adah Sharma, Adah Sharma Video, Adah Sharma Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com