विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2019

Jamia की स्टूडेंट का वीडियो शेयर कर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बोलीं- यह शुरुआत है या अंत...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों के प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस की बर्बरता पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) का रिएक्शन आया है, उन्होंने ट्वीट कर सवाल उठाया है.

Jamia की स्टूडेंट का वीडियो शेयर कर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बोलीं- यह शुरुआत है या अंत...
तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) का ट्वीट हुआ वायरल
  • तापसी पन्नू का ट्वीट हुआ वायरल
  • जामिया हिंसा को लेकर किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों के प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस द्वारा उनपर कार्रवाई करने को लेकर देशभर से विरोध की आवाजें उठ रही हैं. दिल्ली और देश के दूसरे राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है. अब जामिया में छात्रों के साथ पुलिस के द्वारा किए गए इस बर्बरतापूर्ण व्यवहार पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu Twitter) का रिएक्शन आया है. तापसी पन्नू ने इस ट्वीट के साथ सवाल भी उठाया है.

जामिया में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस का Tweet, बोलीं- दिल्ली पुलिस पर शर्म...

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) ने एनडीटीवी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आश्चर्य है कि यह शुरुआत है या अंत, जो भी हो, यह निश्चित रूप से देश में नए नियम गढ़े जाने की शुरुआत है और जो लोग इसमें फिट नहीं होते हैं वे बहुत अच्छी तरह से परिणाम देख सकते हैं. यह वीडियो दिल और उम्मीदों को तोड़ देता है. अपरिवर्तनीय क्षति, और मैं सिर्फ जीवन और संपत्ति के बारे में बात नहीं कर रही हूं."

जामिया के छात्रों को मिला बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का साथ, Tweet कर बोले- किसी भी चीज की जरूरत हो...


तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का विरोध करने के दौरान जामिया मिल्लिया (Jamia Millia Islamia) के  50 प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि, सोमवार तड़के 3 बजे सभी छात्रों को छोड़ दिया गया. 35 छात्रों को कालकाजी पुलिस स्टेशन से और 15 छात्रों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन से छोड़ा गया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia, Citizenship Amendment Act, Students Protest, Tapsee Pannu Twitter Reaction, Delhi Police, Tapsee Pannu, Tapsee Pannu Twitter, Tapsee Pannu Reaction On Jamia Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com