विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2020

सुशांत के फैन के ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिप्लाई, बोलीं- मुझे ऐसी दवाई दी थी, सारा दिन रोती रहती थी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने सुशांत सिंह राजपूत के फैन की पोस्ट पर रिप्लाई किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी दवाई दी जाती थी जिससे वह रातभर रोती रहती थीं.

सुशांत के फैन के ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिप्लाई, बोलीं- मुझे ऐसी दवाई दी थी, सारा दिन रोती रहती थी...
सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन की पोस्ट पर किया रिप्लाई
  • सिमी गरेवाल ने सुशांत के फैन की पोस्ट पर खोला राज
  • एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे ऐसी दवाइयां दी गई थीं, जिससे मैं रातभर रोती थी
  • सिमी गरेवाल का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर ट्वीट के जरिए समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. सिमी गरेवाल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि मुझे ऐसी दवाइयां दी गई थीं, जिससे मैं बहुत ही डिप्रेस हो गई थी और हमेशा रोती रहती थी. सिमी गरेवाल ने यह ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन द्वारा की गई पोस्ट के रिप्लाई के तौर पर किया है. अपने ट्वीट में सिमी गरेवाल ने बताया कि कैमिकल असंतुलन पेदा कर कर सकते हैं. वह आपकी दिमागी हालत में भी बदलाव कर सकते हैं. 

सिमी गरेवाल (Simi Garewal) का दवाइयों और डिप्रेशन को लेकर किया गया यह ट्वीट फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. सिमी गरेवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे बुहत अच्छे से याद है कि लंबे समय पहले मुझे कुछ दवाइयां दी गई थीं, जो मुझे अंधेरे में खींच ले गई और जिससे मैं इतना डिप्रेस्ड हो गई थी कि हर समय बस रोती ही रहती थी. केमिकल असंतुलन पैदा कर सकते हैं. वह ठीक तो कर सकते हैं लेकिन वह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और आपकी दिमागी हालत को भी बदल सकते हैं." बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन ने रिया चक्रवर्ती के फैन को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उसने बताया था कि एक्ट्रेस के पिता डॉक्टर हैं.

बता दें कि सिमी गरेवाल (Simi Garewal) बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं. एक्ट्रेस 'दो बदन', 'साथी', 'मेरा नाम जोकर', 'सिद्धार्थ' और 'कर्ज' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए खूब जानी जाती हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ सिमी गरेवाल ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ सिमी गरेवाल ने टेलीविजन की दुनिया में भी बखूबी पहचान बनाई है. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो एक्टर ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simi Garewal, Simi Garewal Tweet, Simi Garewal Twitter, Simi Garewal Reply On Sushant Singh Rajput Fan Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com