विज्ञापन

3 महीने में बदली इस एक्ट्रेस की किस्मत, 90s में रातोंरात हुई फेमस, करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन पर पड़ी भारी, अब है गुमनाम

90 के दशक में आशिकी फिल्म से अपनी किस्मत बदलने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने बताया कि उनकी जिंदगी 3 महीने में बदल गई.  

3 महीने में बदली इस एक्ट्रेस की किस्मत, 90s में रातोंरात हुई फेमस, करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन पर पड़ी भारी, अब है गुमनाम
90 के दशक का जाना माना नाम हैं अनु अग्रवाल
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका सफर किसी प्लानिंग का हिस्सा नहीं होता, बल्कि किस्मत उन्हें उस रास्ते पर ले आती है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती. 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बुधवार को अपने जीवन से जुड़ा ऐसा ही अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्मों में आना उनके लिए एक संयोग था, न कि कोई सोचा-समझा फैसला. अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया, जिसमें वह अपने को-एक्टर राहुल रॉय के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत और फिल्म 'आशिकी' से जुड़े अनुभवों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने का उनका कोई इरादा नहीं था, बल्कि यह मौका खुद उनके पास आया. 

फिल्मों में आना नहीं था प्लान

Latest and Breaking News on NDTV

अपने पोस्ट में अनु ने कहा, ''मैंने फिल्मों में वैसे एंट्री नहीं की जैसा लगता है. पीछे मुड़कर देखती हूं, तो फिल्मों में आना कभी प्लान नहीं था. उस समय मैं भारत में अपना काम खत्म करके पेरिस लौटने की तैयारी कर रही थी. मैं मॉडलिंग करती थी और उसी में आगे बढ़ना चाहती थी. लेकिन इसी दौरान अचानक मुझे 'आशिकी' फिल्म का ऑफर मिला. यह मेरे लिए एक ऐसा मोड़ था, जिसने मेरी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी.''

ये भी पढ़ें- आशा भोसले के निधन से टूटीं पोती जनाई भोसले, दादी का हंसते हुए वीडियो किया शेयर, लिखा- सुबह उठकर किसे गले लगाऊं

रातोंरात बदली आशिकी गर्ल की जिंदगी 

Latest and Breaking News on NDTV

अनु ने बताया, ''मैंने इस फिल्म के एक छोटे शेड्यूल के लिए हां कहा था. उस वक्त मैंने सोचा था कि मैं कुछ महीनों तक इस फिल्म की शूटिंग करूंगी और फिर वापस अपने पुराने काम पर लौट जाऊंगी. मेरा प्लान सिर्फ तीन महीने का था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.''  फिल्म 'आशिकी' के रिलीज होते ही अनु अग्रवाल रातों-रात मशहूर हो गईं. यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी और इसके गाने भी लोगों के दिलों में बस गए।.फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. अनु अग्रवाल ने पोस्ट के जरिए कहा, ''इस एक फिल्म ने मेरी जिंदगी रातों-रात बदल दी और मीडिया ने मुझे 'ऐसी अभिनेत्री' का नाम दिया, जो खुद फिल्मों में नहीं आईं, बल्कि फिल्में उनके पास आईं.''

आशिकी की कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो 'आशिकी' की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो सिंगर बनने का सपना देखता है और एक लड़की से अचानक मुलाकात के बाद उससे प्यार करने लगता है. हालांकि, उनके रिश्ते में कई तरह की चुनौतियां आती हैं, जिनसे उन्हें जूझना पड़ता है. यह फिल्म अपने म्यूजिक और इमोशनल स्टोरी के कारण लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रही. 

ये भी पढे़ं- सतीश कौशिक का 2023 में हुआ था निधन, अब दोस्ती का फर्ज निभा रहा ये एक्टर, उनकी बेटी के स्कूल में गार्जियन बनकर पहुंचे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anu Agrawal, Aashiqui, Anu Agrawal Movie, Anu Agrawal Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com