विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

मेट्रो मैन E. Sreedharan ने जताई केरल का CM बनने की इच्छा तो एक्टर सिद्धार्थ बोले- सर 10-15 साल और इंतजार कर लेते...

मेट्रोमैन ई श्रीधरन (E Sreedharan) ने जताई सीएम बनने की इच्छा तो एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने किया यह ट्वीट.

मेट्रो मैन E. Sreedharan ने जताई केरल का CM बनने की इच्छा तो एक्टर सिद्धार्थ बोले- सर 10-15 साल और इंतजार कर लेते...
ई श्रीधरन (E Sreedharan) को लेकर एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

मेट्रोमैन ई श्रीधरन (E Sreedharan) अब बीजेपी में शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे. वह औपचारिक तौर पर 21 फरवरी को पार्टी की विजय यात्रा के दौरान शामिल होंगे. ई श्रीधरन (E Sreedharan) ने शुक्रवार को कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे. उनके इस बयान पर एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने ट्वीट कर रिएक्शन दिया है. सिद्धार्थ का कहना है कि वो ई श्रीधरन को बहुत बड़े फैन हैं और इस बात से उत्साहित हैं कि वो बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि सिद्धार्थ (Siddharth) ने उन पर तंज भी कसा है.

ई श्रीधरन (E Sreedharan) को लेकर एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने अपने ट्वीट में लिखा: "ई. श्रीधरन सर और टेक्नोक्रेट के रूप में हमारे देश के लिए उनकी सेवा का बहुत बड़ा फैन हूं. इस बात से बहुत उत्साहित हूं कि वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं और केरल के अगले मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. मुझे ऐसा लग रहा है कि यह थोड़ा जल्दी होगा. मेरे हिसाब से वह 10-15 साल और इंतजार कर सकते थे. वह तो अभी सिर्फ 88 साल के हुए हैं." एक्टर सिद्धार्थ ने इस तरह ई श्रीधरन के फैसले पर तंज कसा है. उनका यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है.

बता दें कि ई श्रीधरन (E Sreedharan) ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा था कि यदि भाजपा को इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है तो उनका ध्यान बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से निकालना होगा. 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर और आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं के विकास में अपनी कुशलता दिखा चुके श्रीधरन ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री का पद भी संभाल सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor Siddharth, Siddharth Tweet, E Sreedharan, E Sreedharan Want To Be CM, CM Of Kerala, Metro Man E Sreedharan, Siddharth On E Sreedharan, Kerala Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com