विज्ञापन

NDTV Exclusive: 'हमसे न हो पाएगा… उमर हो गई है', 2 रिएलिटी शो के बाद अभिषेक मल्हान ने लिया बड़ा फैसला, अब सिर्फ करेंगे ये काम

द ट्रेटर्स 2 से बाहर होने के बाद अभिषेक मल्हान ने NDTV से खास बातचीत में अपने सफर और आगे रिएलिटी शो करने को लेकर खुलासा किया. जिसको सुनकर शायद उनके फैंस को अच्छा न लगे.

NDTV Exclusive: 'हमसे न हो पाएगा… उमर हो गई है', 2 रिएलिटी शो के बाद अभिषेक मल्हान ने लिया बड़ा फैसला, अब सिर्फ करेंगे ये काम
ट्रेटर्स 2 से बाहर होने के बाद अभिषेक मल्हान ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी 2 से अपनी पहचान बनाने वाले फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर निकलने के बाद NDTV से खास बातचीक के दौरान अपने शो का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने अपनी गेम को लेकर के प्लानिंग से लेकर के अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट और नापसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में भी बात की. अब तक कई रिएलिटी शो के होस्ट रह चुके और 2 रिएलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट खेल चुके अभिषेक ने इस शो को काफी एंजॉय किया. इसके साथ ही उन्होंने आगे इस तरह के रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के बारे में भी कुछ ऐसी बाते बताईं जो उनके फैंस को शायद ही पसंद आए. 

रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं बनूंगा

अभिषेक से जब उनके अब तक के रिएलिटी शो और ट्रेटर्स शो की जर्नी और एक्सपीरियंस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस में सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि वो काफी लंबे समय तक के लिया था. लेकिन उन्हें ट्रेटर्स खेलने में ज्यादा मजा आया क्योंकि ये एक मेंटली ओरिएंटेड गेम था, जिसे आपको पूरा दिमाग से ही खेलना है. लेकिन मुझे सारे शोज को होस्ट करना ही पसंद है. अभिषेक ने बताया कि वो ट्रेटर्स को भी होस्ट करना चाहेंगे, जब करन सर बोलेंगे कि उनका डन हो गया. 

ये भी पढ़ें: जब 27 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने मचाया धमाल, 1 साल में रिलीज हुईं 8 फिल्में, धर्मेंद्र, फिरोज खान के साथ दीं ब्लॉकबस्टर

शो को होस्ट करना चाहते हैं अभिषेक 

अभिषेक से जब पूछा गया तो अगर आप किसी दूसरे रिएलिटी शो में जाते हैं तो आपको इस शो से ऐसा क्या सीखने को मिला कि ऐसे शोज में दोस्ती करनी चाहिए. इस पर अभिषेक ने कहा कि उनको इस शो से ये सीखने को मिला है कि रिएलिटी शोज आपको करने ही नहीं चाहिए. क्योंकि कुछ लोगों की समझ ही नहीं आता है कि किस शो का क्या फॉर्मेट है. हर किसी को यही लगता है कि सारे शो ही बिग बॉस हैं. तो इसलिए अब मैं शो को होस्ट करने के लिए ठीक हूं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, "हमसे न हो पाएगा...अब खेलना-कूदना..उमर हो गई है."

यानी अभिषेक का अगला टारगेट अब कंटेस्टेंट बनकर गेम खेलने के बजाय स्टेज पर खड़े होकर गेम को होस्ट करना है. 'बिग बॉस ओटीटी 2' और 'द ट्रेटर्स 2' जैसे शोज का हिस्सा बनने के बाद उनके लिए यह एक नया रास्ता हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Abhishek Malhan, Traitors 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com