विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

अभिनंदन की बहादुरी पर प्रीति जिंटा ने किया ट्वीट, लिखा- अमेरिकी हैरान हैं कि...

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की भारत वापसी को लेकर चारों ओर खुशी का माहौल है. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अभिनंदन की बहादुरी को कुछ इस तरह बताया है.

अभिनंदन की बहादुरी पर प्रीति जिंटा ने किया ट्वीट, लिखा- अमेरिकी हैरान हैं कि...
अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की बहादुरी पर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का ट्वीट
  • अभिनंदन की रिहाई पर बॉलीवुड कर रहा ट्वीट
  • प्रीति जिंटा ने कुछ इस तरह किया ट्वीट
  • अभिनंदन की बहादुरी को यूं किया बयान
नई दिल्ली:

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की भारत वापसी को लेकर चारों ओर खुशी का माहौल है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पायलट अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की रिहाई का ऐलान किया था. इमरान खान (Imran Khan) के अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) को भारत वापस भेजने के फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी जोश भरे ट्वीट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने IAF पायलट अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की बहादुरी को लेकर ट्वीट किया है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

 

अभिनंदन वर्धमान की रिहाई पर शोभा डे ने किया Tweet, पाकिस्तान को कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) की भारत वापसी को लेकर ट्वीट किया है. प्रीति जिंटा ने लिखा हैः 'अमेरिकी लोग इस बात से हैरान हैं कि 65 साल पुराने रूसी मिग21 ने अमेरिका में बने एफ16 को भारत-पाक सीमा पर गिरा दिया. इससे पायलट ट्रेनिंग के बारे में पता चलता है. कोई भी प्लेन तभी बेस्ट होता है जब उसमें बेस्ट पायलट हो.'

 

 

SonChiriya Box Office Collection: सुशांत सिंह राजपूत 'सोन चिड़िया' से करेंगे डकैती, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthman) को लेकर एक और ट्वीट किया. 'आधी रात हो चुकी है और मैं सो नहीं पा रही हूं. मुझे बेहद खुशी है कि अभिनंदन वर्द्धमान घर वापसी कर रहे हैं. मै सिर्फ कल्पना ही कर सकती हूं कि उनका परिवार कैसा महसूस कर रहा होगा. हर मिनट सदियों जैसा लग रहा होगा और दिल तेजी से धड़क रहा होगा.'  इस तरह प्रीति जिंटा ने अभिनंदन की रिहाई को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinandan Varthmaan, Abhinandan Varthmaan Release, Abhinandan Varthmaan IAF Pilot, Preity Zinta On IAF Pilot, Preity Zinta, Abhinandan Varthaman Latest News, Abhinandan Varthaman News, IAF Pilot In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com