विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2024

अब्दू रोजिक ने जिस मैच के लिए शादी की पोस्टपोन, वो ही गए हार, दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो देख लोग बोले- यह बिग बॉस नहीं है कि...

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक हाल ही में उस मैच को हार गए, जिसके लिए उन्होंने शादी पोस्टपोन की थी. इसके बाद उनका बॉक्सिंग रिंग में ही गुस्सा देखने को मिला.

अब्दू रोजिक ने जिस मैच के लिए शादी की पोस्टपोन, वो ही गए हार, दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो देख लोग बोले- यह बिग बॉस नहीं है कि...
अब्दू रोजिक वो मैच हार गए, जिसके लिए उन्होंने शादी पोस्टपोन की थी
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक बीते कुछ महीनों से चर्चा में हैं. दरअसल, उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में काफी समय से है. बीते दिनों खबरें आई थीं कि वह 7 जुलाई को शादी करने वाले थे. लेकिन एक कारण के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन कर दी थी. दरअसल, अब्दू रोजिक को पहली बार टाइटल बॉक्सिंग फाइट ऑफर हुआ था, जो दुबई में 6 जुलाई को कोका कोला अरिना में हाल ही में देखने को मिला.  इस मैच के लिए सिंगर ने अपनी वेडिंग डेट को भी आगे बढ़ा दिया था. लेकिन वह यह जरुरी मैच हार गए. इसके बाद वह रिंग में फैसले को गलत बताते हुए नजर आए. 

सामने आए वीडियो में मैच हारने के बाद अब्दू रोजिक लड़ते हुए नजर आ रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उनसे कहिए यह बिग बॉस नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, आप बहुत चालू हैं ब्रो. तीसरे यूजर ने लिखा, यह घमंडी हो गया है. चौथे यूजर ने लिखा, और एक चांस देने के लिए यह बिग बॉस नही है अब्दू. पांचवे यूजर ने लिखा, अब्दू यहां भी चालू हो गया. 

गौरतलब है कि इस मैच को लेकर ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने कहा था, मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस टाइटल के लिए कभी जिंदगी में उन्हें लड़ने का मौका मिलेगा. कई सारी अच्छी चीजें इस साल मेरी लव लाइफ और करियर में हुई हैं. दुर्भाग्य से मुझे मैच के लिए शादी की डेट को पोस्टपोन करनी पड़ेगी क्योंकि यह मैच भविष्य के लिए बड़ी फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा. अमीरा मेरे फैसले को पूरी तरह सपोर्ट करती है क्योंकि यह काफी बदलाव लाएगा.  यह मेरे साइज के किसी व्यक्ति के लिए पहला खिताब है और मुझे इन दिनों कड़ी ट्रेनिंग भी करनी है."

बता दें, अब्दू रोजिक ने महीनेभर पहले अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की जानकारी दी थी. वहीं उन्होंने बताया था कि सलमान खान से लेकर बिग बॉस में रहे उनके खास दोस्त को वह न्योता देंगे. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Abdu Rozik, Abdu Rozik Boxing, Abdu Rozik Boxing Match, Abdu Rozik News, Abdu Rozik Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com