गोविंदा (Govinda) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी आरती छाबड़िया (Aarti chhabria) अपनी क्यूट स्माइल के लिए पहचानी जाती हैं. वह 2002 से लेकर 2008 तक आरती फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहीं. उन्होंने कई फिल्में और ऐड किए. वहीं वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विनर भी रहीं. बाद में उन्होंने शादी कर ली और इंडस्ट्री से दूरी बनी ली. हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आरती छाबड़िया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था. वह तीन साल की उम्र से ही काम करने लगी थीं. उन्होंने करीब 300 से ज्यादा टीवी ऐड फिल्म्स में काम किया. आरती ने मैगी नूडल्स, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट, क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश, अमूल फ्रॉस्टिक आइसक्रीम और क्रैक क्रीम समेत कई ब्रांड्स के ऐड में नजर आईं.
वहीं आरती 2002 के आस पास कई म्यूजिक एलबम में नजर आईं. 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और अदनान सामी के गाने से युवाओं में वह पहचानी जाने लगी. आरती ने 2002 में फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आईं.
'लज्जा', 'आवारा पागल दिवाना', 'राजा भैया', 'पार्टनर', 'हे बेबी' और 'मिलेंगे-मिलेंगे' जैसी फिल्मों मे उनके काम को काफी सराहा गया. आरती ने हिंदी ही नहीं कन्नड़, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया. बाद में उन्होंने आस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टेंट विशारद से शादी कर ली और अब अपनी फैमिली लाइफ को इंज्वॉय कर रही हैं.
ये भी देखें :
VIDEO: अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं