विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

बॉक्सऑफिस पर बरकरार आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' का जादू, जानें अब तक का कलेक्शन

बॉक्सऑफिस पर 'सीक्रेट सुपरस्टार' को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' से कड़ी टक्कर मिल रही है. अजय देवगन स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दो दिनों में 58 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है.

बॉक्सऑफिस पर बरकरार आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' का जादू, जानें अब तक का कलेक्शन
3 दिन में 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने कमाए 22.75 करोड़ रु.
  • तीन दिनों में 'गोलमाल अगेन' ने कमाए 22.75 करोड़ रु.
  • शनिवार को फिल्म के खाते में आए 8.65 करोड़ रु.
  • 'गोलमाल रिटर्न्स' से मिल रही कड़ी टक्कर
नई दिल्ली: दीवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 22.75 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, यह फिल्म मैट्रो और मल्टीप्लैक्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने शनिवार को 8.65 करोड़ रु. बटोरे हैं.

पढ़ें: दोस्तों के साथ मूवी डेट पर निकलीं शाहरुख खान की बेटी, देखी आमिर खान की फिल्म

रिलीज के पहले दिन यानी 19 अक्टूबर को फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 4.80 करोड़ रु. कमाए थे. शुक्रवार को इसका कलेक्शन दोगुना होकर 9.30 करोड़ रु. रहा. वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली और इसने 8.65 करोड़ रु. बटोरे.पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने देखी आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार', आलिया-सिद्धार्थ भी स्क्रीनिंग पर पहुंचे

मालूम हो कि, बॉक्सऑफिस पर 'सीक्रेट सुपरस्टार' को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' से सीधा कम्पीटिशन मिल रहा है. अजय देवगन स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दो दिनों में 58 करोड़ रु. का कलेक्शन कर चुकी है.



अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' एक किशोरी इंसिया (जायरा) के इर्द-गिर्द घूमती है. इंसिया सिंगर बनने के ख्वाब देखती है. फिल्म में आमिर खान ने शक्ति कपूर नामक म्यूजिक डायरेक्टर का सपोर्टिंग किरदार निभाया है. फिल्म आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के आमिर खान प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Secret Superstar, Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com