Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 5 जुलाई 2025 को मुंबई के बांद्रा वाले घर में शादी हो गई है. दोनों 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दो साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है. वहीं 60वें बर्थडे पर आमिर खान ने मीडिया के साथ मीट एंड ग्रीट में गौरी को मिलवाया था और कंफर्म किया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं गुरुवार 2 जुलाई को आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी तीसरी शादी को लेकर मीडिया से बात की. वहीं मीडिया ने जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा तो 61 वर्षीय एक्टर ने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी.
बांद्रा वाले घर में हुई शादी
जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम अत्यंत सीमित दायरे में रखा गया है और सिर्फ करीबी लोग ही इस खुशी के मौके पर शामिल हुए. आमिर खान ने बहुत ही सादगी के साथ शादी की है. आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी और लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं.
आमिर खान की हो चुकी हैं दो शादियां.
आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था.
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की शादी की आईं पहली तस्वीरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें कपल को शादी के कागजातों को साइन करते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस दौरान उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है.
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live: पैपराजी को बाटीं मिठाई
आमिर खान ने अपनी शादी के खास मौके पर पैपराजी को मिठाई और स्नैक्स बाटें.
आमिर खान ने अपनी शादी के मौके पर पैपराजी को मिठाई और स्नैक्स बांटे#AamirKhan pic.twitter.com/gHRVEGA9e9
— NDTV India (@ndtvindia) July 5, 2026
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर-गौरी ने किए साइन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर शादी को रजिस्टर कराने के लिए कागजात पर साइन किए.
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर खान की शादी में पहुंचे जुनैद और इरा खान
आमिर खान की तीसरी शादी में उनके बच्चे जुनैद और इरा खान पापा की शादी का हिस्सा बनने पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है.
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर खान की शादी की तैयारियां जारी
आमिर खान के घर शादी की तैयारियां जारी हैं. वहीं तेज बारिश में भी फूलों के गुलदस्तों को घर में पहुंचाया जा रहा है.
Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Live Updates: आशुतोष गोवारिकर पत्नी के साथ पहुंचे आमिर खान के घर
लगान के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ आमिर खान के घर के बाहर नजर आए.
फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ आमिर खान के घर उनकी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे.#AshutoshGowarikar | #AamirKhan pic.twitter.com/wZBfGB9I4b
— NDTV India (@ndtvindia) July 5, 2026
Aamir Khan Wedding Update: राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कही थी ये बात
वेरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में राखी गुलजार ने आमिर खान की 60 की उम्र में तीसरी शादी पर कहा, 60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है. रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अभी वह एक रिलेशनशिप में भी हैं, जिनसे उन्हें 2023 में एक बेटी हुई. जब उन्हें यह बच्चा हुआ, तब वह 80 साल से ज्यादा के थे. शादी में खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता. मैंने तब शादी की थी जब गुलजार लगभग 40 साल के थे."
Aamir Khan Wedding Update: आमिर खान की शादी में शामिल होंगे अली फजल?
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनीं बंटवारा 1947 में एक्टर अली फजल नजर आने वाले हैं. वहीं एक्टर की 5 जुलाई को शादी में शामिल होने पर उन्होंने एनडीटीवी से कहा, मुझे नहीं पता अभी. देखते हैं. मुझे लगता है कि उस समय हम 'मिर्जापुर' के प्रमोशन से जुड़े कामों में बिजी रहूंगा. हम उस पूरे हफ्ते प्रमोशन से जुड़े कुछ शूट करेंगे और यह मुंबई में नहीं होगा. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. वो मेरे प्रोड्यूसर हैं. वो ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका मैंने हमेशा सम्मान किया है और जिन्हें मैं आदर्श मानता हूं. वे जिस शानदार सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं. "
Aamir Khan Wedding Live Updates: गौरी के बारे में आमिर खान ने कहा था- हम साथ में बहुत खुश हैं
आमिर खान ने एक बार कहा था, "गौरी उनकी जिंदगी में स्टेबिलिटी और खुशी लाती है. मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि मैं गौरी से मिला, और हमारा रिश्ता साथ में शुरू हुआ. वह बहुत अच्छी हैं, मुझे उनके साथ शांति महसूस होती है. हालांकि किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था. लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं. जब आपने पूछा तो मुझे लगा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं. हम साथ में बहुत खुश हैं. मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं."
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live Updates: सलमान खान की एक्स सोमी अली ने दी आमिर-गौरी को दी बधाई
सोमी अली की ओर से गौरी स्प्रैट और आमिर के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया गया. उन्होंने कैप्शन लिखा, "खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती. गौरी और आमिर के लिए, प्यार किसी कैलेंडर को नहीं मानता. किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी साझा करने के लिए साथी मिलना उतना ही खूबसूरत है जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना. खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती. प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं. उम्र सालों में मापी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है. अपना साथी पाने के लिए बधाई. कुछ लोग सही इंसान की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं. अगर वह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो वह देर नहीं है. वह बिल्कुल सही समय है. नया अध्याय शुरू करने का साहस प्रेरणादायक है. आप दोनों को जीवन भर खुशी, हंसी और साथ मिले. सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से तय नहीं होतीं कि वे कब शुरू होती हैं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया जाता है. उम्मीद है कि जो लोग आपकी उम्र को लेकर सवाल उठाते हैं, वे एक दिन समझेंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती. उम्र बढ़ना तो तय है; साथ में उम्र बढ़ना एक तोहफा है. सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं है, बल्कि ऐसा साथी पाना है जिसके साथ बुढ़ापा बिताया जा सके. ये भावनाएं, प्यार, साथ और जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुशी पाने की आजादी का जश्न मनाती हैं."
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: दो शादियां कर चुके हैं आमिर खान
गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे आमिर खान की पहले दो शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली पत्नी किरण राव से हुई थी, जिनसे 2002 में तलाक हो गया. कपल के दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. वहीं दूसरी शादी किरण राव से की थी, जिनसे 2021 में तलाक हो गया. कपल का एक बेटा आजाद राव खान है.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: स्पेशल मैरिज एक्ट के साथ होगा शादी का जश्न शुरू
मुंबई के बांद्रा वाले घर में आमिर खान अपनी तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से करेंगे. वहीं इसकी शुरूआत स्पेशल मैरिज एक्ट रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होने की खबरे हैं.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: मुंबई की बारिश में जोरों शोरों से आमिर खान की हो रहीं तीसरी शादी की तैयारियां
मुंबई में भारी बारिश हो रही है. इसके बावजूद आमिर खान की तीसरी शादी में कोई रुकावट नहीं है. हाल ही में वीडियो सामने आया था, जिसमें सजावट का सामन उनके मुंबई वाले घर में ले जाया जा रहा था.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: वेडिंग मेन्यू में है आमिर-गौरी की पसंद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने पसंदीदा खाने को वेडिंग मेन्यू में एड कर रहे हैं. वहीं बारीकी से खाने की तैयारियों पर भी खुद नजर रख रहे हैं.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: कितने मेहमान होंगे शामिल
एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार यह शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर होगी. जिसमें कुल 150 लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में ज्यादातर फैमिली के लोग होंगे. बाकी कुछ विदेशी गेस्ट और दोस्त भी शादी में शामिल होंगे. सूत्रों के मानें तो 5 जुलाई के फर्स्ट हाफ में शादी हो जाएगी. इस शादी में आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बच्चे भी शामिल होंगे.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं आमिर खान-गौरी स्प्रैट
गौरी स्प्रैट और आमिर खान दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. सालों तक दोनों दोस्त रहे. मार्च 2025 में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई.
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live कौन हैं गौरी स्प्रैट
रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया.