विज्ञापन

Gen Z गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को आमिर खान की एक्स वाइफ की चौंकाने वाली सलाह, बोलीं- 'फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं...'

'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान किरण राव ने आज के युवाओं के रोमांटिक रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी पीढ़ी और आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों को देखने के तरीके में काफी बदलाव आया है.

Gen Z गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को आमिर खान की एक्स वाइफ की चौंकाने वाली सलाह, बोलीं- 'फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं...'
Gen Z गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को आमिर खान की एक्स वाइफ की चौंकाने वाली सलाह
NDTV

फिल्ममेकर किरण राव अपनी फिल्मों में अक्सर बदलते समाज और रिश्तों को अलग नजरिए से दिखाती हैं. उनकी कहानियों में आज की पीढ़ी की सोच, उनकी आजादी और रिश्तों को लेकर बदलता नजरिया भी देखने को मिलता है. अब 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान किरण राव ने आज के युवाओं के रोमांटिक रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी पीढ़ी और आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों को देखने के तरीके में काफी बदलाव आया है.

क्या बोलीं किरण राव

दरअसल, आईएएनएस ने जब बातचीत के दौरान किरण राव से पूछा कि उनकी कहानी के युवा किरदार प्यार और रिश्तों को लेकर थोड़े बेपरवाह नजर आते हैं, इसे वह किस तरह देखती हैं और एक डायरेक्टर के साथ-साथ एक आम इंसान के तौर पर उनके रिश्तों को कैसे समझती हैं.

इस पर किरण राव ने कहा, ''मुझे आज की युवा पीढ़ी बेपरवाह नहीं, बल्कि उनमें एक तरह की आजादी और बिना झिझक अपनी भावनाओं को जाहिर करने की क्षमता नजर आती है. हमारी पीढ़ी के समय लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी. लेकिन अब दुनिया बदल चुकी है और रिश्तों को लेकर लोगों की सोच भी पहले जैसी नहीं रही. आज की युवा पीढ़ी खुद को व्यक्त करने और अपनी पसंद के रिश्ते चुनने को लेकर ज्यादा खुली हुई है.''

युवा किसी रिश्ते में बंधे हुए नहीं

उन्होंने कहा, ''आज के युवाओं में खुद को लेकर एक तरह की आजादी है. ये अपनी भावनाओं और इच्छाओं को पहले की तुलना में ज्यादा खुलकर जाहिर करते हैं. इसी बदलाव को मैंने अपनी कहानी का हिस्सा बनाया है. कहानी में दो ऐसे युवा हैं, जो किसी रिश्ते में बंधे हुए नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इसके बाद उनके बीच क्या होता है और जब वे अपनी पसंद के फैसले लेते हैं तो किस तरह की चीजें सामने आती हैं. इसी में कहानी का मजा है.''

शारीरिक रिश्ते के लिए शादी करना जरूरी नहीं

अपनी पीढ़ी के समय को याद करते हुए किरण ने कहा, ''तब शादी के बाद पति-पत्नी के बीच शारीरिक और भावनात्मक जुड़ाव को ही सामान्य माना जाता था, लेकिन अब ऐसा जरूरी नहीं है. आज लोग शादी से पहले भी किसी के साथ गहरे और मजबूत रिश्ते में रह सकते हैं. उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ शारीरिक रिश्ता भी हो सकता है और इसके लिए शादी का होना जरूरी नहीं माना जाता. यही बदलाव आज की दुनिया को हमारी पीढ़ी के समय से अलग बनाता है.''

किरण ने आगे कहा, ''मैंने अपनी कहानी को इसी बदलती दुनिया के बीच रखा है. मैं चाहती थीं कि कहानी नई पीढ़ी की ताजगी, उनकी आजादी और रिश्तों को देखने के खुले नजरिए को दिखाए. मेरे लिए यह सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि उस दौर की तस्वीर भी है जिसमें आज के युवा अपने रिश्तों और पसंद को पहले से ज्यादा खुलकर जी रहे हैं.''

ये भी पढ़ें; उपन्यास पर बनी 57 साल पुरानी फिल्म का वो गाना जो नाराज बीवी को कर देगा खुश, हर पति कहेगा- 'जैसी भी है बीवी, शौहर के लिए हूर है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiran Rao Aamir Khan, Kiran Rao, Kiran Rao And Aamir Khan, Lust Stories 3, Lust Stories 3 Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com