विज्ञापन

852 करोड़ की फिल्म दे चुकी हीरोइन ने जब रोल के लिए सीधे डायरेक्टर को किया मैसेज, 10 दिन तक नहीं मिला जवाब

NDTV YUVA 2026: एनडीटीवी के स्पेशल प्रोग्राम में शामिल होने पहुंची इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की एक ऐसी घटना बताई जो वाकई सभी के लिए किसी सीख से कम नहीं.

852 करोड़ की फिल्म दे चुकी हीरोइन ने जब रोल के लिए सीधे डायरेक्टर को किया मैसेज, 10 दिन तक नहीं मिला जवाब
रुक्मिणी वसंत जल्द टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं
Social Media
नई दिल्ली:

NDTV YUVA 2026 के लेटेस्ट एडिशन में कंतारा चैप्टर 1 एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भी शामिल हुईं. यहां उन्होंने अपने लाइफ एक्सपीयिरंस शेयर किए और यंग जनरेशन को इंस्पायर भी किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे हमें अपनी तरफ से किसी भी मौके के लिए 100 पर्सेंट ट्राय करना चाहिए कि आखिर में मलाला ना रहे कि हमने कोशिश नहीं की. रुक्मिणी ने बताया कि एक बार एक फिल्म के लिए उन्होंने डायरेक्टर को सीधे सोशल मीडिया पर मैसेज कर दिया था. इसके बाद उस डायरेक्टर ने करीब 10 दिन तक उनके मैसेज पर कोई रिप्लाई नहीं दिया. ये टाइम थोड़ा अजीब था क्योंकि डायरेक्टर ने उनका मैसेज देख लिया था लेकिन रिप्लाई नहीं कर रहे थे. रुक्मिणी ने बताया कि करीब 10 दिन बाद उन्हें कॉल आया और उन्हें ऑडिशन का मौका मिला. 

कौन हैं रुक्मिणी वसंत

फिल्मी दुनिया में हर रोज एक नया चेहरा नजर आता है. जो कभी बिना किसी पहचान के भीड़ में गुम हो जाता है तो कभी भीड़ का हिस्सा बन कर रह जाता है. इन्हीं में से कुछ चेहरे ऐसे भी हो जाते हैं जिनका हुनर लोगों के दिलों में बस जाता है. एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भी ऐसी ही अदाकाराओं में से एक हैं. जिन्होंने कांतारा: चैप्टर 1 से अपने फिल्मी करियर को ऐसी मजबूती दी कि अब वो एक स्टेबल करियर और पॉपुलेरिटी के साथ आगे बढ़ रही हैं. हालांकि नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली रुक्मिणी वसंत के लिए ये रास्ता बहुत आसान नहीं रहा है. आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं. जो शायद आप नहीं जानते.

साधारण शुरुआत, असाधारण सफर

रुक्मिणी वसंत का जन्म 10 दिसंबर 1996 को बेंगलुरु में हुआ. उनका परिवार देश के लिए समर्पित रहा है. उनके पिता कर्नल वसंत वेणुगोपाल अशोक चक्र से सम्मानित थे और देश के लिए शहीद हो गए. वहीं उनकी मां सुभाषिनी वसंत एक भरतनाट्यम डांसर हैं और वॉर विडोज के लिए काम करती हैं. ऐसे माहौल में पली-बढ़ी रुक्मिणी में लोगों की सेवा करना और डिसिप्लीन का भाव बचपन से ही रहा. उन्होंने बेंगलुरु में पढ़ाई की और बाद में लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग सीखी. जिसकी वजह से उनकी एक्टिंग में इतना दम नजर आता है. 

फिल्मों में पहचान और बढ़ती लोकप्रियता

रुक्मिणी ने 2019 में कन्नड़ फिल्म ‘बीरबल' से अपने करियर की शुरुआत की. लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सप्त सागरदाचे एलो' से मिली. जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई. उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला. ‘कांतारा: चैप्टर 1' फिल्म ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. आगे वो यश के साथ ‘टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. उनका किरदार मैलिसा नाम की लड़की का होगा. उम्मीद की जा सकती है कि वो टॉक्सिक में भी कांतारा जैसी जबरदस्त एक्टिंग करती नजर आएंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kantara Chapter 1, Rukmini Vasant, Rukhmini Vasanth, Rukhmini Vasanth Instagram, Rukhmini Vasanth Photos, Rukhmini Vasanth Movies, Rukhmini Vasanth Father, Toxic, Toxic Release Date, Toxic Cast, Rukhmini Vasanth Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com