विज्ञापन

72 करोड़ की ये फिल्म है 2026 की सबसे बड़ी हिट, 10 गुना प्रॉफिट के साथ धुरंधर 2, माइकल और इस फिल्म को पछाड़ा

साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है. अभी 6 महीने पूरे होने को है और 2026 की सबसे बड़ी फिल्म हमारे सामने है. इसने देश ही नहीं दुनियाभर में डंका बजाया है.

72 करोड़ की ये फिल्म है 2026 की सबसे बड़ी हिट, 10 गुना प्रॉफिट के साथ धुरंधर 2, माइकल और इस फिल्म को पछाड़ा
2026 की सबसे बड़ी फिल्म है ये, आपने देखी?
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2026 दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस के लिए एक शानदार साल दिख रहा है. जहां भारत में 'धुरंधर 2' जैसी जबरदस्त फिल्म आई वहीं हॉलीवुड ने भी माइकल, प्रोजेक्ट हेल मैरी और द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी जैसी बड़ी हिट फिल्में दीं. कुल मिलाकर इन चारों फिल्मों ने दुनिया भर में 2.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. फिर भी इनमें से कोई भी फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म नहीं है. यह रिकॉर्ड एक ऐसी फिल्म के नाम है जो अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और जिसने अपने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई कर ली है.

2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट

राइटर-डायरेक्टर करी बार्कर की इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' शायद इस साल सिनेमाघरों में सक्सेस की सबसे बड़ी कहानी साबित होगी. यह फिल्म जो इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत होती जा रही है और हर हफ्ते ज्यादा पैसे कमा रही है. सिर्फ 72 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में पहले ही 80 मिलियन डॉलर करीब 762 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आंकड़े के हिसाब से यह 10% से ज्यादा का मुनाफा है जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है.

Latest and Breaking News on NDTV

'ऑब्सेशन' को सिनेमाघरों में आए अभी दस दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब इसकी रफ्तार और तेज हो रही है. इसने अपने दूसरे वीकेंड में उत्तरी अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर कमाए, जो इसके शुरुआती वीकेंड के 16 मिलियन डॉलर से ज्यादा है. लिमिटेड स्केल पर रिलीज होने के बावजूद यह विदेशों में भी हिट रही है और उत्तरी अमेरिका के बाहर 21 मिलियन डॉलर कमाए हैं. 

यह भी पढ़ें: 44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो

ऑब्सेशन धीरे-धीरे 100 मिलियन डॉलर के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. एक बार जब यह उस आंकड़े को पार कर लेगी तो यह 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' और 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' के बाद 1 मिलियन डॉलर से कम बजट वाली तीसरी ऐसी फिल्म बन जाएगी जिसने 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की हो.

ऑब्सेशन ने माइकल और प्रोजेक्ट हेल मैरी को कैसे पछाड़ा?

ऑब्सेशन का बजट 1 मिलियन डॉलर से भी कम है. इसने पहले ही उससे 100 गुना ज्यादा कमाई कर ली है और जैसे-जैसे यह दुनिया भर में चर्चा बटोरती रहेगी, इसकी कमाई और बढ़ती जाएगी. इसकी तुलना में 'माइकल' ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो उसके बजट का सिर्फ 5 गुना है. 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने 675 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो उसके बजट का लगभग 3 गुना है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 58 घंटे में 100 करोड़ कमा गई थी ये फिल्म, वीकएंड पर कितनी हुई टोटल कमाई

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Obsession, Obsession Box Office, Bollywood, Entertainment, 2026 Blockbuster Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com