विज्ञापन

6 करोड़ बजट, 50 करोड़ कमाई, धुरंधर 2 के शोर में बजाया डंका, अब कांतारा एक्टर भी हो गए इसके फैन

छह करोड़ के बजट 50 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर द रिवेंज के शोर में रिलीज हुई साउथ की इस फिल्म के दीवाने हुए कांतारा द चैप्टर के एक्टर ऋषभ शेट्टी.

6 करोड़ बजट, 50 करोड़ कमाई, धुरंधर 2 के शोर में बजाया डंका, अब कांतारा एक्टर भी हो गए इसके फैन
धुरंधर 2 के शोर में रिलीज हुई थी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और रेटिंग दोनों बहुत अच्छी मिल रही है. हाल ही में तमिल सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'यूथ' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अब कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को फुल एंटरटेनिंग बताया है. 'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी बहुत कम ही फिल्में देखते हैं और फिल्मों के बारे में खुलकर रखते हैं, लेकिन फिल्म यूथ ने अभिनेता के मन को छू लिया है.

कांतारा एक्टर ने की इस फिल्म की तारीफ

अभिनेता ने यूथ की तारीफ सोशल मीडिया पर की है और पूरी टीम की मेहनत को सराहा भी है. उन्होंने लिखा, "बहुत समय बाद, मुझे पूरी फिल्म देखने के बाद मुस्कुराने का मौका मिला. 'यूथ' प्यार, दोस्ती और गहरी भावनाओं से भरपूर है और सभी माता-पिता को समर्पित एक कहानी है. अभिनेता ने फिल्म के लेखन और निर्देशन की तारीफ की और फिल्म को दक्षिण भारत का रत्न बताया. उन्होंने आगे लिखा, "इतनी बारीकी से लेखन, निर्देशन और अभिनय करना वाकई सराहनीय है. हर कलाकार को पर्दे पर इतनी सहजता से जीवंत किया गया है." 

ये भी पढे़ं- पाकिस्तान में है राज कपूर की पैतृक हवेली, भूकंप और बारिश में ढह गया था एक हिस्सा, 90s में देखने गए थे ऋषि कपूर-रणधीर कपूर

यूथ ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई

ऋषभ ने फिल्म के संगीत निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, संपादक और निर्माता की भी खुलकर तारीफ की. बता दें कि यूथ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म को 16 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज किया गया. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. फिल्म की कहानी यूथ की महत्वाकांक्षाओं पर बनी है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का भी लगाया गया है. 

धुरंधर 2 से हुई थी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली. फिल्म की कास्ट की बात करें तो यूथ में लीड रोल में केन करुणास हैं, जिन्होंने इसी फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है. इसके साथ फिल्म में सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार और प्रियांशी यादव जैसे कलाकार भी मौजूद हैं. 

ये भी पढे़ं- इस एक्टर का सबसे महंगा है बॉलीवुड में घर, कीमत है 250 करोड़, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा को छोड़ा पीछे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com