विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, छह करोड़ के बजट में कमाए थे 74 करोड़

महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. अब जब ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है, तो इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है और हर तरफ इसकी चर्चा देखने को मिल रही है.

नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, छह करोड़ के बजट में कमाए थे 74 करोड़
नेटफ्लिक्स पर छाई ‘यूथ’, छोटे बजट की फिल्म ने कमाई से सबको चौंकाया

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं. उनमें से कुछ की खूब चर्चा होती है तो कुछ लापता जैसी हो जाती है. लेकिन एक फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. तमिल फिल्म ‘यूथ' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है और अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिर से चर्चा में आ गई है. थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. खास बात ये है कि महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. अब जब ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है, तो इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है और हर तरफ इसकी चर्चा देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: टैक्सी बेचकर बनाई प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म, 9 अवॉर्ड जीते… फिर भी निर्माता टिकट तक नहीं खरीद पाए

छोटे बजट में बड़ी जीत

‘यूथ' ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े बजट पर निर्भर नहीं करती. दमदार कहानी और सच्ची भावनाओं के दम पर इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया. कम लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई कर एक नया उदाहरण पेश किया है, जिससे ये साफ है कि अच्छी कंटेंट वाली फिल्में हमेशा आगे रहती हैं.

ओटीटी पर भी बनेगी पहली पसंद

ये फिल्म एक कमिंग ऑफ एज ड्रामा है, जिसमें युवाओं की जिंदगी, उनके सपने और संघर्ष को बेहद सरल और दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. फिल्म को केन करुणास ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है. इसके साथ ही देवदर्शिनी, सुरज वेंजरामूडु, अनिश्मा अनिलकुमार, प्रियंशी यादव और मीनाक्षी दिनेश जैसे कलाकारों ने कहानी को और मजबूत बनाया है. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख पा रहे हैं

.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com