बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और रेटिंग दोनों बहुत अच्छी मिल रही है. हाल ही में तमिल सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'यूथ' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अब कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को फुल एंटरटेनिंग बताया है. 'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी बहुत कम ही फिल्में देखते हैं और फिल्मों के बारे में खुलकर रखते हैं, लेकिन फिल्म यूथ ने अभिनेता के मन को छू लिया है.
कांतारा एक्टर ने की इस फिल्म की तारीफ
अभिनेता ने यूथ की तारीफ सोशल मीडिया पर की है और पूरी टीम की मेहनत को सराहा भी है. उन्होंने लिखा, "बहुत समय बाद, मुझे पूरी फिल्म देखने के बाद मुस्कुराने का मौका मिला. 'यूथ' प्यार, दोस्ती और गहरी भावनाओं से भरपूर है और सभी माता-पिता को समर्पित एक कहानी है. अभिनेता ने फिल्म के लेखन और निर्देशन की तारीफ की और फिल्म को दक्षिण भारत का रत्न बताया. उन्होंने आगे लिखा, "इतनी बारीकी से लेखन, निर्देशन और अभिनय करना वाकई सराहनीय है. हर कलाकार को पर्दे पर इतनी सहजता से जीवंत किया गया है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
After a long time, I found myself smiling throughout an entire film. #Youth is filled with love, friendship, and deep emotions — a heartfelt tribute dedicated to all parents.
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) April 20, 2026
Single handedly writing, directing and acting with such nuanced depth is truly commendable. Every actor… pic.twitter.com/uaz5NV2Z2u
यूथ ने बॉक्स ऑफिस पर की खूब कमाई
ऋषभ ने फिल्म के संगीत निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, संपादक और निर्माता की भी खुलकर तारीफ की. बता दें कि यूथ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म को 16 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज किया गया. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. फिल्म की कहानी यूथ की महत्वाकांक्षाओं पर बनी है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का भी लगाया गया है.
धुरंधर 2 से हुई थी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली. फिल्म की कास्ट की बात करें तो यूथ में लीड रोल में केन करुणास हैं, जिन्होंने इसी फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है. इसके साथ फिल्म में सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार और प्रियांशी यादव जैसे कलाकार भी मौजूद हैं.
ये भी पढे़ं- इस एक्टर का सबसे महंगा है बॉलीवुड में घर, कीमत है 250 करोड़, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा को छोड़ा पीछे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं