विज्ञापन

Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाए भोजपुरी के ये सदाबहार गीत, पहली भोजपुरी फिल्म में भी गाया था गाना

Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: हिंदी ही नहीं, भोजपुरी गानों में भी चला लता मंगेशकर की आवाज का जादू, आज भी सुने जाते हैं उनके ये गीत. आइए जानते हैं किन गानों में गूंजी है लता मंगेशकर की आवाज.

Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाए भोजपुरी के ये सदाबहार गीत, पहली भोजपुरी फिल्म में भी गाया था गाना
Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: लता मंगेशकर के ये सदाबहार भोजपुरी गीत
youtube
नई दिल्ली:

Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों का दिल जीता है. आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज से सजे गाने आज भी हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे. बता दें कि लता जी ने सिर्फ हिंदी सिनेमा और हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा और कई खूबसूरत गीत गाए थे. उनकी आवाज में सजे ये गाने आज भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं. छठ के मौके भी उनके गीतों को याद किया जाता है. बता दें कि लता जी ने भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म के लिए भी अपनी आवाज दी थी. आइए जानते हैं लता मंगेशकर के गाए कुछ ऐसे ही सदाबहार भोजपुरी गानों के बारे में.

हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो, सइंया से करा द मिलनवा हे राम

लता मंगेशकर ने इस गाने को साल 1963 में आई भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म 'गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो' में गाया था. इस फिल्म के गाने आज भी भोजपुरी संगीत की पहचान बने हुए हैं. लता जी की सुरीली आवाज से सजा ये गाना आज भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है. 

लाली लाली होठवा से बरसे ललइया हो कि रस चुएला

साल 1963 में आई फिल्म 'लागी छूटे ना राम' का गाना लाली लाली होठवा से बरसे ललइया हो कि रस चुएला आज भी लता मंगेशकर के लोकप्रिय भोजपुरी गीतों में शामिल है. उन्होंने अपनी सुरमयी आवाज और शानदार गायकी से इस गाने को यादगार बना दिया. आज भी पुराने भोजपुरी गीतों के शौकीन इस गाने को सुनना पसंद करते हैं.

लुक छिप बदरा में

साल 1963 में आई फिल्म 'गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो' का एक और गाना 'लुक छिप बदरा में' गाने को भी लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था.  इस गाने में उनकी गायकी का वही जादू सुनने को मिलता है, जिसके लिए उन्हें सुरों की मल्लिका कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का छठ गीत, मानल मनौती में मांगी बच्चे की सलामती की दुआ, ऐसे मिला छठी मां का आर्शीवाद

उमरिया कइली तोहरे नाम

लता मंगेशकर के भोजपुरी गीतों की बात हो और 'उमरिया कइली तोहरे नाम' का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस गाने को भी उनके यादगार भोजपुरी गीतों में गिना जाता है. उनकी आवाज ने इस गीत को खास बना दिया और यह आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच अपनी जगह बनाए हुए है. इस फिल्म में पवन सिंह (Pawan Singh), रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), और दिव्या देसाई ने अभिनय किया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs, Bhojpuri Songs, Lata Mangeshkar Songs, Chhath Songs, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com