विज्ञापन

3 इडियट्स के इस एक्टर ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- पढ़ा-लिखा हर इंसान देगा साथ

‘3 इडियट्स’ के एक्टर अतुल तिवारी ने सोनम वांगचुक का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का साथ हर पढ़ा-लिखा इंसान देगा. उन्होंने नीट पेपर लीक, जिम्मेदारी तय करने और सिस्टम की जवाबदेही पर भी अपनी राय रखी.

3 इडियट्स के इस एक्टर ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- पढ़ा-लिखा हर इंसान देगा साथ
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आया 3 इडियट्स का एक्टर

आमिर खान की 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल थी. फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, शर्मन जोशी और आर माधवन नजर आए थे. 3 इडियट्स की कास्ट ने हर दर्शक का दिल जीता. फिल्म में आमिर खान का किरदार सोनम वांगचुक के जीवन से मिलता जुलता था. यह फिल्म करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में एक्टर अतुल तिवारी भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. अतुल तिवारी 3 इडियट्स के अलावा महारानी जैसे तमाम बड़े शोज कर चुके हैं. हाल ही में अतुल तिवारी ने एनडीटीवी से बात की और सोनम वांगचुक का खुलकर समर्थन किया.

सोनम वांगचुक के समर्थन में आए एक्टर

एक्टर अतुल तिवारी ने कहा कि सोनम वांगचुक एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं, जो अपने समाज से उठकर दूसरों के हितों के लिए काम कर रहे हैं. सोनम एक बहुत ही शानदार भारत के नागरिक हैं. उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में काम किया. इसके लिए अलावा उन्होंने लद्दाख के वर्चस्व की लड़ाई लड़ी. जब लद्दाख को एक अलग तरीके से रखा गया, इसका भी उन्होंने स्वागत किया. जब सरकार ने लद्दाख को एनडीटी में रखा, लेकिन उसको राज्य का दर्जा नहीं दिया. इसकी उन्होंने लड़ाई लड़ी. 

कुछ दिनों पहले जो नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ, उसके लिए कितने बच्चे तैयारी कर रहे थे, कितने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है. अब इसका विरोध करने के लिए सोनम ने गांधी जी का रास्ता अपनाया. सोनम सड़कों पर दंगे नहीं करते, झंडा लेकर नहीं घूमते, उन्होंने सिर्फ भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया. भूख हड़ताल का रास्ता भगत सिंह ने भी अपनाया था, जो गांधी वादी नहीं थे. मैं यह नहीं कहूंगा कि इन सब चीजों में शिक्षा मंत्री की गलती है. लेकिन इस बात की जिम्मेदारी तो किसी को लेनी होगी. जो सोनम कर रहे हैं, उनका समर्थन हर कोई पढ़ा लिखा आदमी करेगा.

करप्शन में बड़े लोग शामिल

एक्टर ने आगे कहा कि जो भी करप्शन होता है, उसमें बड़े लोग ही शामिल होते हैं. जैसे कई शहरों में दंगे होते हैं, वो इसलिए होते हैं क्योंकि उसमें बड़े लोगों का इंवॉल्वमेंट रहता है. इससे पहले कई बड़े एग्जाम्स के पेपर लीक हो चुके हैं. लेकिन इन सब चीजों की जिम्मेदारी कौन लेगा. जैसे जब ट्रेन का एक्सीडेंट हुआ था, तब लाल बहादुर शास्त्री जी ट्रेन नहीं चला रहे थे. जो ट्रेन का एक्सीडेंट हुआ, उसका जिम्मेदार ऊपर का सिस्टम था. बावजूद इसके लाल बहादुर शास्त्री जी ने उच्च पद पर वापसी की थी. इससे उनका करियर खत्म नहीं हुआ था. 

मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह सब चीजें हो रही हैं, इसकी जिम्मेदारी तो किसी को लेना चाहिए. अगर सोनम वांगचुक के बारे में बात करें तो वह शिक्षा सुधारक के साथ पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. उन्होंने लद्दाख में शिक्षा को लेकर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने लद्दाख में पानी को लेकर भी आंदोलन शुरू किया था. बता  दें, फिल्म 3 इडियट्स सोनम के जीवन पर आधारित है. आज के समय सोनम के आंदोलन को आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी समर्थन कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuk, Atul Tiwari, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com