विज्ञापन

23 अप्रैल को 16 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, एक्टर को मिला 'डार्लिंग' नाम, 18 करोड़ में कमाए 55 करोड़, फिर रिलीज होगी मूवी

23 अप्रैल के दिन 16 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक्टर को फिल्म की वजह से डार्लिंग का खिताब मिल गया. जानते हैं एक्टर और फिल्म का नाम.

23 अप्रैल को 16 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, एक्टर को मिला 'डार्लिंग' नाम, 18 करोड़ में कमाए 55 करोड़, फिर रिलीज होगी मूवी
23 अप्रैल को 16 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, एक्टर बन गया फैन्स का 'डार्लिंग'
नई दिल्ली:

किसी भी एक्टर में एक ऐसी फिल्म होती है जो उसे दर्शकों का चहेता बना जाती है. ऐसी ही प्रभास की एक फिल्म है जो आज से 16 साल पहले यानी 23 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में प्रभास और काजल अग्रवाल की केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. रोमांटिक कॉमेडी में मसाला पूरे बैलेंस तरीके से पिरोया गया था. आज 16 साल बाद भी ये फिल्म दर्शकों की चहेती बनी हुई है.   हम बात कर रहे हैं डार्लिंग फिल्म की. ये प्रभास की ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें डार्लिंग नाम ही दे दिया. फैन्स उन्हें प्यार से डार्लिंग बुलाते हैं. अब डार्लिंग को लेकर खबर आई है कि फिल्म 16 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

आइए जानते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से आज भी खास है 'डार्लिंग'

1. डार्लिग बजट और कलेक्शन
प्रभास की फिल्म डार्लिंग 23 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई थी. इसका बजट लगभग 18 करोड़ रुपये बताया जाता है जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 

2. ​'डार्लिंग' इमेज की शुरुआत
इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि प्रभास को एक ऐसा टाइटल दिया जो उनकी पहचान बन गया. आज भी फैंस उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं.

3. ​ऐसी केमेस्ट्री जो आज भी जादू चलाती है
काजल अग्रवाल और प्रभास की जोड़ी ने पर्दे पर एक बहुत ही सहज और प्यारा तालमेल दिखाया, जिसने इस लव स्टोरी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

4. ​एक बेहतरीन एंटरटेनर जिसे बार-बार देखा जा सके
ए. करुणाकरण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का सही तालमेल था. यही वजह है कि इसे आज भी हर पीढ़ी के लोग बड़े चाव से देखते हैं.

5. यूट्यूब पर भी मचाया धमाल
प्रभास की डार्लिंग यूट्यूब पर सबसे बढ़कर हम नाम से मौजूद है. इसे 32 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

अब 2026 की बात करें तो प्रभास की द राजा साब रिलीज हुई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त रही. इन दिनों वे अपनी अगली फिल्म स्पिरिट की शूटिंग में लगे हैं. इसका अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में कल्कि 2, सालार और फौजी भी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com