विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

12 Unseen Photos: 13 की उम्र में ऐसी दिखती थीं 'बाहुबली' की शिवगामी देवी

'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी.

12 Unseen Photos: 13 की उम्र में ऐसी दिखती थीं 'बाहुबली' की शिवगामी देवी
50 वर्षीय राम्या कृष्णन ने फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी देवी का किरदार निभाया.
  • 13 की उम्र में मलयालम फिल्म से राम्या कृष्णन ने किया डेब्यू
  • 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं 50 वर्षीय राम्या
  • फिल्म हिस्ट्री पिक के ट्विटर पेज पर मौजूद एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीरें
नई दिल्ली: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' की गिनती देश की एतिहासिक फिल्मों में होती है. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, कहानी, ग्राफिक्स, म्यूजिक को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. बाहुबली से लेकर भल्लालदेव तक, कटप्पा से लेकर शिवगामी देवी तक, हर किरदार दर्शकों के सिर चढ़कर बोला. साउथ इंडियन एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने दोनों फिल्मों में महारानी शिवगामी देवी का किरदार निभाया. फिल्म में वह एक्शन करती दिखीं, साथ ही अपने दमदार एक्सप्रेशन्स से सबकी बोलती बंद कर दी.

पढ़ें: 48 की उम्र में भी सुपर फिट हैं भाग्यश्री, देखें ग्लैमरस लाइफ की Photos

50 वर्षीय राम्या 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'नीरम पुलरुंबोल' के जरिए 1984 की थी. हालांकि फिल्म 1986 में रिलीज हुई. ऐसे में वेलाई मानसु (1985) उनके करियर की पहली फिल्म बनी. ट्विटर पेज फिल्म हिस्ट्री पिक ने राम्या के डेब्यू फिल्म की तस्वीर जारी की है, जिसमें उन्हें पहचान पाना वाकई मुश्किल हो रहा है. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में राम्या स्विमिंग पूल में खड़ी दिखाई दे रही हैं.पढ़ें: 17 साल में इतनी बदल गईं 'कलियों का चमन' गर्ल, अब दिखने लगी ऐसी

फिल्म हिस्ट्री पिक नामक ट्विटर पेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की ऐसी कई अनदेखी तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें हम खास आपके लिए लाए हैं...

1. एम.एफ हुसैन के साथ माधुरी दीक्षित.2. परवीन बाबी के साथ हेमा मालिनी.3. कमल हासन के साथ श्रीदेवी.4. मीना कुमारी.5. शबाना आजमी.6. रेखा और शैलेंद्र सिंह.7. तनुजा और किशोर कुमार.8. माला सिन्हा के साथ वाहिदा रहमान.9. मधुबाला.10. लीला मिश्रा के साथ दीप्ति नवल.11. नीतू सिंह और जीतेंद्र.फिल्म हिस्ट्री पिक द्वारा साझा की गई यह अनदेखी तस्वीरें फिल्म सेट, फोटोशूट से लेकर अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कैमरे में कैद की गई हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेसेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Unseen Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com