विज्ञापन

आशा ताई मिमिक्री करने में भी थीं माहिर, बनाती थीं लाजवाब बिरयानी- आशा भोसले के बारे में 10 बातें

मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को होगा. आइए जानते हैं आशा ताई के बारे में ये 10 खास बातें.

आशा ताई मिमिक्री करने में भी थीं माहिर, बनाती थीं लाजवाब बिरयानी- आशा भोसले के बारे में 10 बातें
आशा ताई मिमिक्री करने में भी थीं माहिर,

आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी 13 अप्रैल को होगा. आशा भोसले के जाने से संगीत जगत ने उस आवाज को खोया है जिसकी भरपाई करना मुश्किल ही नहीं असंभव है. उन्होंने 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और अपनी अनोखी आवाज़ से रोमांटिक, कैबरे, गजल और पॉप शैली के गानों को अमर बना दिया. उनकी आवाज में एनर्जी, मस्ती और गहराई का अनोखा मेल था. आशा ताई के सबसे लोकप्रिय गानों में 'पिया तू अब तो आजा' (फिल्म कारवां, 1971), 'दम मारो दम' (हरे राम हरे कृष्णा, 1971), 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' (यादों की बारात, 1973), 'ये मेरा दिल' (डॉन, 1978), 'ओ हसीना जुल्फो वाली' (तीसरी मंज़िल, 1966), 'आईये मेहरबान' (हावड़ा ब्रिज, 1958) और 'परदे में रहने दो' (शिकार, 1968) शामिल हैं. बेशक आशा ताई आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और गायकी हमेशा हमारे साथ रहेगी.

आशा भोसले के बारे में 10 रोचक बातें:
1. गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड
आशा भोसले दुनिया की सबसे ज्यादा गाने गाने वाली कलाकारों में शामिल थीं. उन्होंने 12,000 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जो 20 से अधिक विदेशी भाषाओं में हैं. 2011 में गिनीज बुक ने उन्हें इस रिकॉर्ड से सम्मानित किया.

2. बहन लता मंगेशकर
वे लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. दोनों बहनों ने पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक मदद के लिए बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था और दोनों का ही निधन 92 साल की उम्र में हुआ.

3. पहला गाना 
10 साल की उम्र में (1943) उन्होंने मराठी फिल्म माझा बाल में पहला गाना "चला चला नव बाला" गाया. हिंदी फिल्मों में डेब्यू 1948 में फिल्म चुनरिया के गाने 'सावन आया' से किया.

ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Net Worth: विदेश में हैं आशा भोसले के रेस्तरां, सिंगिंग से लेकर बिजनेस तक से कमाए इतने करोड़

4. 16 साल की उम्र में शादी
आशा भोसले ने 16 की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोसले से भागकर शादी कर ली थी. परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई शादी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं.

5. दूसरी शादी आर.डी. बर्मन से 
1980 में उन्होंने संगीतकार आर.डी. बर्मन (पंचम) से शादी की, जो उनसे 6 साल छोटे थे. दोनों की जोड़ी ने कई अमर गाने दिए.

6. खाना पकाने का शौक
गायिकी के अलावा आशा भोसले बेहतरीन कुक थीं. वे बिरयानी बनाने में माहिर थीं. उन्होंने दुबई, कुवैत, अबू धाबी आदि में Asha's नाम से रेस्टोरेंट चेन भी खोली है. अगर गायिका ना बनतीं तो शेफ बनना चाहतीं.

7. ग्रैमी नामांकन
वे पहली भारतीय गायिका हैं जिन्हें 1997 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया (एलबम Legacy के लिए).

8. नेशनल अवॉर्ड
कैबरे गानों के लिए मशहूर होने के बावजूद, उन्होंने पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड गजलों के लिए जीता, फिल्म उमराव जान (1981) में खय्याम के साथ.

9. मिमिक्री में माहिर
आशा भोसले अच्छी मिमिक्री करती थी. वे अपनी बहन लता मंगेशकर और गजल गायक गुलाम अली की आवाज की बखूबी नकल कर सकती थीं.

10. इंटरनेशनल कोलैब
उन्होंने ब्रेट ली जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle Death, Singer Asha Bhosle, Asha Bhosle Songs, Asha Bhosle Playlist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com