लालू यादव के घर पर CBI की छापेमारी पर नीतीश कुमार से पूछा गया सवाल, तो दिया ये जवाब

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा में फिर से भेजे जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, समय पर फैसला हो जाएगा

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज जनता दल यूनाईटेड (JDU) के दफ़्तर में लगभग चार घंटे तक रुके और नेताओं, कार्यकर्ताओं से बातचीत की. आज की बैठक को नीतीश कुमार ने बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह की बैठक हम करते रहे हैं. वहीं लालू यादव (Lalu Yadav) के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के छापे को लेकर वे बोले कि, ''जो किया है रेड वही न बताएगा ..उसके बारे में ना हम लोगों को पता है, न जानकारी है.''

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा में फिर भेजे जाने के सवाल पर नीतीश कुमार का कहना था कि ''आप लोग परेशान मत होईए, समय पर फैसला हो जाएगा.''

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने से दाम कम होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि, ''खुशी की बात हैं ..अच्छी बात है, दाम कम हुए हैं.'' उन्होंने बिहार में वैट कम करने के सवाल पर कहा कि, ''विचार करेंगे, बैठक करेंगे. इसके पहले भी हमने कम किया था.''

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और मनीषा 10 दिन की CBI रिमांड पर
Topics mentioned in this article