15 मिनट और… मच जाती तबाही! ट्रक की टक्कर के बाद ढह गया भागलपुर का विक्रमशिला पुल

विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गिरने से दोनों इलाकों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है. इस घटना के बाद रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुल पर टिका स्‍लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया.

बिहार के भागलपुर में रविवार (4 मई) देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया. गनीमत यह रही कि वहां कोई वाहन या लोग मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पुल से टकरा गया और और उस पर टिका स्‍लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया. रात करीब 12:35 बजे पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ. हादसे की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया.

लोगों को बाहर निकालते ही ढह गया पुल

स्थानीय अधिकारी पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया. जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया. राहत की बात यह रही कि उस स्लैब पर कोई गाड़ी नहीं थी. फिलहाल नवगछिया और भागलपुर की तरफ से सील कर दिया गया है. 

प्रशासन ने शुरू की जांच

फिलहाल पुल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद एक बार फिर पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया, "भागलपुर और नवगछिया की तरफ से पुल को सील कर दिया गया है. आवागमन बंद कर दिया गया है. रात्रि में हम वैकल्पिक रास्ते को शुरू नहीं कर सकते हैं. जिनको भी भागलपुर आना हो वे मुंगेर की तरफ से आ जा सकते हैं. हम वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं."

Advertisement

विक्रमशिला पुल.

पुल से गुजरते हैं रोजाना 1 लाख से अधिक लोग

विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले इस पुल के ढहने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस पुल के प्रभावित होने से दोनों इलाकों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है. रोजाना एक लाख से अधिक लोग इस पुल से गुजरते हैं, जिससे अब आवागमन पर बड़ा असर पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा! 133 नंबर पिलर ध्‍वस्‍त, गंगा में समाया स्‍लैब, जानिए कैसे हुआ हादसा

Advertisement

Featured Video Of The Day
EC Command Center in Bengal: जहां से रखी जा रही पूरे बंगाल पर नजर, देखें EC का कमांड सेंटर