पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट, कोचिंग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हाथ जोड़कर खान सर ने कराया शांत

खान सर की कोच‍िंग के बाहर पूरी रात पुल‍िस तैनात रही. खान सर ने छात्रों से शांत‍ि बनाए रखने की अपील की. उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोचिंग के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शांत कराते खान सर.

मुसल्लाहपुर हाट के पास स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार रात मारपीट की घटना से नाराज छात्रों की भारी भीड़ आज जमा हो गई. सैकड़ों छात्र कोच‍िंग के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. भारी सुरक्षा बल तैनात है. खान सर ने आक्रोश‍ित छात्रों से अपने-अपने लॉज और हॉस्‍टल में वापस जाने की अपील की. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई से संतुष्‍ट‍ि जताई.

हाथ जोड़कर कराया शांत 

कोच‍िंग के बाहर आक्रोशित छात्र नारेबाजी कर रहे थे. खान सर ने हाथ जोड़कर छात्रों से शांत रहने की अपील की. उन्होंने कहा क‍ि वे पुल‍िस की कार्रवाई से संतुष्‍ट हैं. रात भर पुल‍िस के आला अफसर तैनात थे. उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा था नीतीश कुमार नहीं हैं क्‍या होगा, लेक‍िन वे माननीय मुख्‍यमंत्री जी की कार्रवाई से संतुष्‍ट हैं. रात भर पुल‍िस सुरक्षा में तैनात रही." 

पूरी रात पुलिस ने मारा छापा 

उन्होंने कहा क‍ि रात भर पुल‍िस छापामारी की. उन्होंने कहा क‍ि पुल‍िस के पास सभी जानकारी है. प्रशासन का धन्यवाद द‍िया. उन्होंने सीएम से कहा क‍ि यहां छात्रों की संख्‍या अधिक रहती है, इसल‍िए सुरक्षा अध‍िक बढ़ाया जाए.

Advertisement

कोचिंग के गार्ड को पीटा 

पटना में मंगलवार देर रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की. कोचिंग सेंटर के एक गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं.  घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खान सर रात करीब 11:30 बजे कोचिंग सेंटर पहुंचे.  उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व कोचिंग में पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की.  इस दौरान कोचिंग के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया. 

Advertisement

कोचिंंग को उड़ाने की मिली थी धमकी  

खान सर ने बताया कि हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी कोचिंग के हजारों छात्रों का चयन हुआ है.  इसी खुशी में छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.  उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद कुछ लोग कोचिंग पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर कोचिंग को उड़ा दिया जाएगा.  इसके बाद गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

खान सर ने इस घटना के पीछे कुछ कोचिंग संचालकों की भूमिका होने की आशंका भी जताई है.  उनका कहना है कि कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने की वजह से कुछ लोग उनकी कोचिंग का विरोध कर रहे हैं.  हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

घटना के बाद कोचिंग प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया है.  वहीं, घायल गार्ड ने भी कुछ आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है. 

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस 

मामले पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कुछ छात्रों द्वारा मारपीट और पोस्टर फाड़ने की बात सामने आई है.  गार्ड को चोट लगी है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा.  पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.  अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.  इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भी चिंता का माहौल है. 
 

Featured Video Of The Day
कुदरत का खौफनाक प्रहार; कहीं बहे घर तो कहीं सड़कों पर सैलाब, डराने वाली तस्वीरें