Khan Sir के Coaching Centre पर नहीं हुई कोई Firing Patna Police का बड़ा यू-टर्न, दावों को किया खारिज

Khan Sir Coaching Video: बिहार की राजधानी पटना से खान सर (Khan Sir) के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई कथित गोलीबारी के मामले में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। शुरुआत में जहां खुद खान सर और कोचिंग के कर्मचारियों ने कैमरे के सामने आकर 8 से 10 राउंड अंधाधुंध फायरिंग होने और एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने का दावा किया था, वहीं अब पटना पुलिस की जांच में इस थ्योरी को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि कोचिंग सेंटर पर किसी भी तरह की फायरिंग या गोलीबारी की घटना नहीं हुई है।

संबंधित वीडियो