नीतीश राज में 224 कर्मचारी कर दिए गए थे सस्पेंड, CM सम्राट चौधरी ने पलट दिया फैसला, दिया बहाली का आदेश

बिहार में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी जिसके बाद मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व विभाग के 224 कर्मचारियों का निलंबन निरस्त किया.
  • राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी जिसे सरकार ने अनुशासनहीनता माना था
  • राजस्वकर्मियों के निलंबन के बाद विभाग के कई जरूरी काम प्रभावित हुए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में हुआ नेतृत्व परिवर्तन राजस्व और भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के दौरान विभाग के 224 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब नीतीश कुमार के राज्य सभा चले जाने और उनकी जगह सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका निलंबन निरस्त कर दिया गया है. राजस्व कर्मचारियों के लिए इस फैसले को बड़ी राहत बताया जा रहा है. इन कर्मचारियों को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निलंबित किया था जिसे अब सीएम सम्राट चौधरी ने पलट दिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल इस साल फरवरी में राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी. लेकिन तब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस हड़ताल के खिलाफ सख्त कदम उठाया जो राजस्व विभाग के मंत्री थे. सिन्हा ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया और इसके बाद अलग-अलग आदेशों को जारी करते हुए 224 राजस्वकर्मियों को निलंबित कर दिया.

विजय सिन्हा ने हड़ताल को अनुशासनहीनता माना था
Photo Credit: IANS

मार्च में इस हड़ताल में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी भी साथ आ गए. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई और 45 अधिकारियों के सस्पेंड कर दिया गया.

निलंबन लिया गया वापस

सम्राट सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी राजस्वकर्मियों और अधिकारियों का निलंबन रद्द कर दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया है. इसमें 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच सस्पेंड किए गए कर्मियों की बहाली प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा गया है.

Advertisement

निलंबन वापसी के आदेश की कॉपी
Photo Credit: bihar.nic.in

दरअसल राजस्व कर्मियों की लगभग ढाई महीने लंबी हड़ताल की वजह से कई जरूरी सरकारी काम ठप पड़ गए थे. इसकी वजह से दाखिल-खारिज, नामांतरण और जनगणना जैसे कामों पर गंभीर असर पड़ा था. निलंबन वापस होने के बाद राजस्व विभाग के इन कामों के अब फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-: बिहार के सरकारी कर्मचारियों को राहत, सिर्फ एक बार प्रतियोगी परीक्षा वाला आदेश सरकार ने वापस लिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida Violence Case में नया खुलासा, 'भड़काऊ वीडियो फैलाने के लिए बनाया ग्रुप, नाम रखा गया X Storm'
Topics mentioned in this article