IAS अफसर कुमार रवि नीतीश के हैं खास, अब निशांत के रहेंगे साथ

बिहार में IAS के तबादले से में सबसे ज्यादा ध्यान कुमार रवि की नई जिम्मेदारी पर है. बिहार प्रशासनिक गलियारों में कुमार रवि को तेजतर्रार और भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नीतीश के खास IAS अफसर कुमार रवि अब निशांत के साथ रहेंगे

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. पहले आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. इसके बाद रविवार को ही सम्राट चौधरी सरकार ने करीब एक दर्जन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के करीबी आईएएस अधिकारी कुमार रवि को लेकर हो रही है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है. 

खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास है. ऐसे में कुमार रवि की इस विभाग में पोस्टिंग को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है. 

क्यों खास है कुमार रवि की पोस्टिंग?

इस पूरे प्रशासनिक फेरबदल में सबसे ज्यादा ध्यान कुमार रवि की नई जिम्मेदारी पर है. बिहार प्रशासनिक गलियारों में कुमार रवि को तेजतर्रार और भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है. वह बिहार कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी अफसरों में उनकी गिनती होती रही है. 

कुमार रवि मूल रूप से नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आते हैं. वह भी नीतीश कुमार की ही जाति कुर्मी से आते हैं. जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब कुमार रवि उनके सचिव भी रह चुके हैं. यही वजह है कि उनकी प्रशासनिक पकड़ और राजनीतिक समझ दोनों मजबूत मानी जाती है. उन्होंने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. कुमार रवि पटना के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त भी रह चुके हैं. इसके अलावा भवन निर्माण विभाग में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement

अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में तेजी से फैसले और बेहतर मॉनिटरिंग चाहती है. वहीं, निशांत कुमार के विभाग में एक अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारी की तैनाती को भी खास संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. 

किस IAS को कौन सी जिम्मेदारी मिली

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वहीं, एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 

Advertisement

आईएएस कुंदन कुमार को बिहार भवन, नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह मनोज कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

इसके अलावा अजय यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का पूर्ण प्रभार दिया गया है. प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं, रजनीश कुमार सिंह को कारा महानिरीक्षक (आईजी जेल) की जिम्मेदारी दी गई है. 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह फेरबदल सरकार की नई रणनीति का हिस्सा है. आने वाले समय में सरकार विकास योजनाओं और विभागीय कामकाज में तेजी लाने की कोशिश करेगी.

यह भी पढे़ं- 

नीतीश के चहेते अधिकारियों की CMO से छुट्टी, सम्राट चौधरी बना रहे अपनी टीम

एक्शन में सम्राट 'सरकार', बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG

Advertisement

Featured Video Of The Day
Vijay oath ceremony controversy: CM पद की शपथ में अचानक भाषणबाजी करने लगे विजय, राज्यपाल ने टोका