नेपाल में बालेन शाह की जीत पर सीतामढ़ी के गांव में जश्न; ग्रामीण बोले- जिसे गोद में खिलाया, वो पीएम बन गया

नेपाल में बालेन शाह की भारी जीत पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के भनस्पटी गांव में जश्न का माहौल है. यह गांव बालेन शाह का ननिहाल है, जहां के लोग अब दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं. पढ़िए रंजीत कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी (बिहार) जिले में जश्न मनाया जा रहा है. नेपाल के नए प्रधानमंत्री का ननिहाल सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर प्रखंड के भनस्पटी गांव में है. बालेन शाह के उनके प्रधानमंत्री बनने की खबर पर खुशी का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, बालेन बचपन में अपने पिता रामनारायण शाह के साथ अक्सर भनस्पटी आया करते थे. रामनारायण शाह की पहली शादी इसी गांव में हुई थी, जिससे यह रिश्ता और गहरा हो गया. 

बहन को बातचीत नहीं होने का मलाल

बालेन की बहन अनामिका ने बताया कि वह काठमांडू में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद भाई से बातचीत नहीं हो पाने का मलाल है. गांव के बुजुर्ग भावुक होकर कह रहे हैं, “जिस बच्चे को हमने गोद में खिलाया, आज वही देश का प्रधानमंत्री बन गया," यह उनके लिए गर्व का क्षण है.

बेटी-रोटी के रिश्ते का जीवंत उदाहरण

इसी के साथ भारत-नेपाल के बीच प्रसिद्ध “बेटी-रोटी” की कहावत फिर जीवंत होती दिख रही है. बालेन शाह की जीत से गांववासियों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. साथ ही भारत-नेपाल के बीच आपसी सहयोग भी बढ़ेगा. बता दें कि चुनाव परिणामों की बात करें तो 165 सीटों में से रासोपा ने 125 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. इस जीत में केपी शर्मा ओली जैसे दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः बंगाल की सभी 294 सीटों पर अकेले लड़कर क्या हासिल करना चाहती है कांग्रेस? TMC या BJP किसको होगा फायदा

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Vijay oath ceremony controversy: CM पद की शपथ में अचानक भाषणबाजी करने लगे विजय, राज्यपाल ने टोका