बिहार : बेतिया में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

लिस को घटना के बारे में कल दोपहर करीब एक बजे पता चला जब आरोपी लड़की को इलाज के लिए बेतिया के योगापट्टी इलाके के एक अस्पताल में ले गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई

बिहार में पश्चिम चंपारण जिला पुलिस ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पुलिस को घटना के बारे में कल दोपहर करीब एक बजे पता चला जब आरोपी लड़की को इलाज के लिए बेतिया के योगापट्टी इलाके के एक अस्पताल में ले गया. अस्पताल के डॉक्टर बच्ची के निजी अंगों में आई चोटों के लिए आरोपी द्वारा बताए गए कारणों से सहमत नहीं हुए, वह पीड़िता का रिश्तेदार है.”

पुलिस के अनुसार डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचित किये जाने पर वहां पहुंची पुलिस की एक टीम को आरोपी ने पीड़िता को आई चोटों के कारणों के बारे में विरोधाभासी बयान दिए. बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: 80 किलो का पुतला खोलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज? | Twisha Death News
Topics mentioned in this article