बिहार में जमीन विवाद के चलते फायरिंग; करीब 30 लोगों ने किया हमला, महिलाओं समेत 5 घायल

मधेपुरा में जमीन विवाद के चलते महिलाओं समेत 5 लोगों घायल हो गए हैं. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अन्य फरार हैं. पढ़िए रमण कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मधेपुरा जिले में जमीन विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. भर्राही थाना क्षेत्र के नाढी खारी पंचायत स्थित यादव नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. हमले में महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार. गुरुवार (26 मार्च) को यादव नगर वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. आरोप है कि एक पक्ष के 25 से 30 लोग हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर अचानक टूट पड़े. 

घात लगाकर बदमाशों ने महिलाओं पर किया हमला

हमले के दौरान घनश्याम यादव की पत्नी और भाभी खेत में काम कर रहे थीं. तभी हमलावरों ने दोनों महिलाओं पर घात लगाकर हमला कर दिया. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों और फायरिंग से हमला बोल दिया गया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा

ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

गांव में तनाव का माहौल

जख्मी के परिजन दिलीप कुमार ने बताया. "हम लोग खेत पर थे, तभी अचानक 25-30 लोग आकर हमला कर दिए. महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, बुरी तरह पीटा और फायरिंग भी की. किसी तरह जान बचाकर भागे." फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था