'मर्जी मेरी है...' 22 साल की युवती को 60 साल के बुजुर्ग से हुआ प्यार, मंदिर में वरमाला पहनाकर रचाई शादी

Bihar unique wedding: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी में 60 साल के बुजुर्ग और 22 साल की युवती की अनोखी शादी चर्चा में है. 2 साल के प्रेम संबंध के बाद पंचायत की मौजूदगी मेंदोनों का विवाह मंदिर में कराया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुजुर्ग प्रेमी सुग्रीव पासवान (60), प्रेमिका फुल्की देवी(22)
NDTV

Katihar News: बिहार के कटिहार में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह घटना मनिहारी ब्लॉक के बाघमारा पंचायत की है, जहां 60 साल का एक आदमी दूल्हा बना और 22 साल की एक लड़की दुल्हन बनी. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद गांव में हुई इस बेमेल शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद लोग इस लव स्टोरी पर हैरानी जता रहे हैं और दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं.

 2 साल से दोनों के एक दूसरे से लव रिलेशनशिप में थे

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 2 साल से लव रिलेशनशिप में थे. धीरे-धीरे उनके रिश्ते की खबर पूरे गांव में फैल गई. जिसके बाद गांव की पंचायत और गांववालों ने दोनों को बेहद समझाने की कोशिश की. लेकिन दोनों अपनी बात पर पूरी तरह से अडिग रहे. प्रेमिका फुलकी देवी ने साफ कहा कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और उस पर कोई दबाव नहीं है. बुजुर्ग प्रेमी सुग्रीव पासवान ने भी माना कि वे दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे, इसलिए शादी का फैसला लिया गया.

दोनों अपने फैसले पर रहे अडिग 

ग्रामीणों के अनुसार दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन जब दोनों शादी के फैसले पर अडिग रहे तो उनकी शादी करवाई गई. जिसके लिए सामाजिक सहमति बनाने के बाद पंचायत ने गांव के मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर बुजुर्ग दूल्हे ने जैसे ही अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजा कर दोनों को आशीर्वाद दिया. शादी के दौरान गांव के कई लोग इस दोनों की जोड़ी को देखने के लिए मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बिहार: शादी के लिए घर छोड़ भागे युवक-युवती... लेकिन बाद में प्रेमी ने खुद बुलाई पुलिस; गोपालगंज में चौंकाने वाला मामला

Advertisement

Featured Video Of The Day
TMC में 58 विधायकों ने की बगावत! ममता की पार्टी में पड़ गई फूट
Topics mentioned in this article