Bihar: शराब के नशे में बीच सड़क पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा-Video

ASI भूपेंद्र साह ने गाड़ी से उतरकर युवक को समझाने की कोशिश की, तो नशे में धुत युवक ने उनका पैर पकड़कर उन्हें गाड़ी के बोनट पर ही पटक दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस से हाथापाई करते नशे में धुत येवक

बिहार में शराब बंद है लेकिन यहां सड़क पर आपको शराबी दिख जाएंगे. इतना ही नहीं शराबी सड़क पर खुलेआम हंगामा करते भी दिख जाते हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.  जहां शराब के नशे में चूर एक युवक ने न केवल पुलिस की 'डायल-112 गश्ती गाड़ी को बीच सड़क पर रोका, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और बदतमीजी भी की. घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र का है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवक की पहचान शोकहारा गाछी टोला निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है. 

​क्या है पूरा मामला?

​घटना 25 मार्च की रात करीब 9 बजे की है. फुलवड़िया थाना के एएसआई भूपेंद्र साह अपनी टीम के साथ मिरचैया चौक के पास गश्त पर थे. तभी अचानक एक युवक उनकी गाड़ी के सामने आ गया. पुलिस ने हॉर्न बजाकर उसे हटने का इशारा किया, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ. देखते ही देखते युवक उग्र हो गया और पुलिस वाहन के बोनट पर मुक्के मारने लगा. 

ASI को बोनट पर पटका

​जब ASI भूपेंद्र साह ने गाड़ी से उतरकर युवक को समझाने की कोशिश की, तो नशे में धुत युवक ने उनका पैर पकड़कर उन्हें गाड़ी के बोनट पर ही पटक दिया. अपने अधिकारी को मुसीबत में देख जब महिला सिपाही नीतू कुमारी बचाव के लिए आगे आईं, तो युवक ने उनके साथ भी अभद्रता की और उन्हें धक्का देकर पीछे धकेल दिया. इसके बाद महिला पुलिस ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी.

Advertisement

​भारी मशक्कत के बाद किया गया काबू

​बीच सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा और इसी दौरान सड़क पर गिर गया, जिससे उसके घुटने में चोट आई. आखिरकार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे काबू में किया और हिरासत में लेकर थाने ले गई.

​मेडिकल रिपोर्ट ने पुलिस को चौंकाया

​पकड़े गए युवक की पहचान शोकहारा गाछी टोला निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने जब थाने ले जाकर 'ब्रेथ एनालाइजर' मशीन से उसकी जांच की, तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी.​ युवक के शरीर में अल्कोहल की मात्रा 271.2mg/100ml पाई गई जो सामान्य से कहीं अधिक है. ​हैरानी की बात यह है कि थाने पहुँचने के बाद भी युवक का नशा कम नहीं हुआ और वह लगातार पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां देता रहा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः नालंदा मंदिर भगदड़: एक-दूसरे के पैरों के नीचे कुचले जा रहे थे...डबडबाई आंखों ने सुनाई हादसे की आपबीती

Featured Video Of The Day
जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली