ब‍िहार: हल्दी की रस्म के दौरान दूल्‍हे को सांप ने डंसा, मौत से मातम में बदली खुश‍ियां 

दूल्‍हा अपने घर का इकलौता बेटा था. बेटे की मौत पर प‍िता फूट-फूटकर रोते हुए कहा क‍ि घर का च‍िराग बुझ गया. मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हल्दी समारोह में सांप के डंसने से दूल्हे की मौत हो गई.

मुंगेर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई. हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने डंस लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मामला असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव का है. गांव में हर किसी की आंखें नम हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. 

कल जानी थी बरात   

नीरज (24) पुत्र गणेश स‍िंह की 8 मई को शादी थी. पर‍िवार में शादी क तैयार‍ियां चल रही थीं. बुधवार को घर में हल्दी और मेहंदी की रस्म चल रही थी. इसी दौरान नीरज के मोबाइल पर एक कॉल आई. बात करते हुए जैसे ही वह घर से बाहर निकला, तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया. परिजनों ने नीरज को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया.

घर में शादी की तैयारी चल रही थी.

 झाड़-फूंक भी कराया 

भागलपुर के मायागंज में इलाज के दौरान  नीरज ने दम तोड़ दिया. नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां चीख-पुकार और मातम पसर गया. परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां विषहरि मंदिर में झाड़-फूंक कराया. माता-पिता हाथ जोड़कर अपने बेटे के जीवित होने की मन्नत मांगते रहे. 

बांका जिले में तय हुई थी शादी 

परिजनों के मुताबिक नीरज की शादी बांका जिले के एक गांव में तय हुई थी. आज गुरुवार को मंडप पूजन और कल बरात जानी थी. युवक वीडियोग्राफी का काम करता था. असरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटे की कब्र को साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Rani Chatterjee के सवाल ये क्या बोल गए Manoj Tiwari? | NDTV India
Topics mentioned in this article