Bihar: गोपालगंज में नाबालिग ननद और भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दिनों तक बंधक बनाकर की दरिंदगी

Bihar News: गोपालगंज के जादोपुर में एक भाभी और उसक नाबालिग ननद के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. उन्हें तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग ननद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना बीते 22 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की है. जिसमें 25 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. रविवार को  दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है.

भाभी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

मामले की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि जादोपुर में रात में ननद - भाभी घर के पास बांसवारी में शौच के लिए गई थीं. उसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें अगवा कर उनके  साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपियों ने भाभी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान बार-बार उसके साथ गैंग रेप किया गया. जिसके बाद महिला मौका पाकर उनकी गिरफ्त से भाग निकली और घर आकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

 पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि  FSL टीम घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है.  

आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

इस पर घरवालों ने जादोपुर थाने में FIR दर्ज कराई. जिसके आधार पर SP विनय तिवारी के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पतहरा गांव के अजय कुमार यादव और नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है, दोनों को जादोपुर से ही गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपी हैं. बाकी 4 अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. 

स्पीडी ट्रायल में होगी आरोपियों की सुनवाई

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपराध की बात स्वीकार की है. पुलिस ने कहा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाएगा. इस मामले में एक नाबालिग पीड़िता होने के कारण यह मामला POCSO एक्ट के अंतर्गत भी दर्ज किया गया है. बहरहाल, पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है.और विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: छिपकली के काटने से हुई थी बच्चे की मौत, डायन बताकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला को किया अधमरा

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: जहां ट्रंप का डिनर, कैसे पहुंचा शूटर? America | US