शराबबंदी वाले बिहार में पहले नाले से शराब की बोतलें निकलती थीं, अब तो शराबी निकला जा रहे हैं...

शराबबंदी वाले बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहां बीच बाजार नाले में एक शराबी आराम करता मिला है. यह घटना उत्पाद विभाग के दफ्तर से महज 200 मीटर दूर हुई. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar Liquor Ban: हाजीपुर में उत्पाद विभाग के दफ्तर से 200 मीटर दूर खुले नाले में आराम करता मिला शराबी, वीडियो वायरल
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार में शराबबंदी का कानून जितना सख्त कागजों पर है, सड़क पर उसकी हकीकत उतनी ही हैरान करने वाली है. वैशाली जिले के हाजीपुर से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आप भी इस बात को मानेंगे. यहां चिलचिलाती धूप में एक शराबी ने बीच बाजार बहते हुए गंदे नाले को ही अपना 'स्विमिंग पूल' समझ लिया. इस घटना का सबसे दिलचस्प पहलू इसकी लोकेशन है. क्योंकि यह ड्रामा किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि उस जगह हुआ जहां से शराबबंदी लागू करवाने वाले एक्साइज डिपार्टमेंट का दफ्तर महज 200 मीटर दूर है.

अपने पैरों पर खड़ा हो सके इतना भी होश नहीं

दरअसल, शनिवार को हाजीपुर के सबसे व्यस्त अस्पताल रोड पर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे एक खुले नाले में एक शख्स को देखा गया. वह शख्स इतनी ज्यादा शराब पी चुका था कि उसे खुद के नाले में होने का भी होश नहीं था. वह गंदे पानी और कीचड़ के बीच आराम से लेटा हुआ था और खुद को बाहर निकालने की हालत में बिल्कुल नहीं था.

दो लड़कों ने पकड़कर निकाला बाहर

बीच सड़क पर यह तमाशा चल रहा था. कई लोग वहां खड़े होकर इसका वीडियो बना रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे दो स्थानीय लड़कों ने इंसानियत दिखाई. उन्होंने बिना कोई परवाह किए नाले में हाथ डाला और उस शख्स को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला. चश्मदीदों का कहना है कि अगर वो लड़के सही समय पर उसे बाहर नहीं निकालते, तो नाले के गंदे पानी में डूबकर उसकी जान भी जा सकती थी.

वायरल वीडियो ने खड़े किए दो बड़े सवाल

इस वायरल वीडियो ने एक साथ दो विभागों की पोल खोल दी है. सबसे पहला सवाल पुलिस और उत्पाद विभाग से है. जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, तो फिर लोग दिन के उजाले में इतनी शराब कैसे पी रहे हैं कि वे नाले में गिर जाएं? दूसरा सवाल हाजीपुर नगर परिषद से है कि आखिर शहर के बीचों-बीच खुले नाले कब ढके जाएंगे? और उसमें लोगों के गिरने का यह जानलेवा सिलसिला कब थमेगा?

Advertisement

पुलिस का 'रटा-रटाया' जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद जब हाजीपुर पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उनका जवाब वही था जो हमेशा होता है. अधिकारियों ने कहा, 'मामला संज्ञान में आया है. वीडियो की जांच की जा रही है कि उस शख्स को शराब कहां से मिली. दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.' फिलहाल, हाजीपुर के इस नाले वाले 'स्विमिंग पूल' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग जमकर चुटकियां ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- बिहार के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने कहा- जल्द सताएगी 44°C वाली गर्मी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hooghly में बवाल; Abhishek Banerjee के बाद TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला